Ro no D15139/23

क्षितिज योजना के तहत प्रोत्साहन राशि जारी

राजेश्वरी ने जताई खुशी, कहा-पढ़ाई में मिली बड़ी मदद
  क्षितिज अपार संभावनाएं अंतर्गत दृष्टिबाधित कुमारी राजेश्वरी भास्कर को 6 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। जनपद पंचायत पुसौर ग्राम-तडोला निवासी कुमारी राजेश्वरी भास्कर, जो 40 प्रतिशत दृष्टिबाधित हैं और किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ में एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की नियमित छात्रा हैं।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित क्षितिज अपार संभावनाएं योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे निःशक्त विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर दिव्यांग छात्र-छात्रा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। क्षितिज अपार संभावनाएं’ योजना इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने का प्रभावी माध्यम बन रही है।
बता दें कि कुमारी राजेश्वरी भास्कर, पिता-श्री हेमचरण भास्कर द्वारा जिला समाज कल्याण कार्यालय रायगढ़ में प्रोत्साहन राशि हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षण एवं अनुमोदन किए जाने के पश्चात 6 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। प्रोत्साहन राशि प्राप्त होने पर कुमारी राजेश्वरी ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि इस सहायता राशि से उन्होंने सामान्य ज्ञान की कक्षाएं, स्टेशनरी सामग्री और आवश्यक पुस्तकें खरीदी हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में बड़ी सहायता मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक सहयोग से उनके उच्च शिक्षा के मार्ग में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ

    *कवर्धा के भालुचुआ में मुख्य अतिथि रहे जसविंदर बग्गा* कवर्धा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश की नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों…

    Read more

    नवा तरिया आय के जरिया अभियान को बनाए जन आंदोलन:सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    *ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप हो निर्माण कार्य* *महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा* कवर्धा IMNB NEWS AGENCY जल संरक्षण एवं…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति