Ro no D15139/23

उमंग महिला एवं बाल उत्थान सोसायटी  तथा होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज  स्वीप इकाई के संयुक्त तत्वाधान् में दो दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अम्बिकापुर 31 जनवरी 2025/ उमंग महिला एवं बाल उत्थान सोसायटी अम्बिकापुर तथा होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज स्वीप इकाई अम्बिकापुर  के संयुक्त तत्वाधान् से होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज में दो दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में “लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा मतदाताओं की भूमिका “व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में  “मतदान हमारा अधिकार एवं कर्तव्य’  विषय निर्धारित किया गया था। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पल्लवी एवं निबंधन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिमरन ने प्राप्त किया। छात्राओं को शत् -प्रतिशत मतदान करने एवं जनसमुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।  उमंग महिला एवं उत्थान सोसायटी की अध्यक्ष हिना खान ने छात्राओं को  सम्बोधित करते हुए कहा  कि किसी प्रलोभन एवं भयवश हमें मतदान नहीं करना चाहिए। मतदान अपने स्वयं के विवेक से दें ।शियती सोशल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष सुश्री सुनिधि शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं राष्ट्र को विकसित करने में अपनी  सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु मतदान एक सशक्त माध्यम है। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज  की  अम्बिकापुर की वरिष्ठ प्राध्यापिका श्रीमती तृप्ति पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश में युवाओं की संख्या अधिक है। अतः राष्ट्र  निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।इसलिए अपना वोट सोच समझ कर दें । शिक्षा के स्तर में वृद्धि होने के बावजूद भी  मतदान का कम होना, विचारणीय है। इस जागरूकता कार्यक्रम की सार्थकता तब सिद्ध होगी जब आप सभी स्वयं मतदान करेंगी तथा अपने आस -पास के लोगों को शत् -प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक करेंगी। उमंग महिला एवं बाल उत्थान सोसायटी अम्बिकापुर के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम सभाओं एवं सामुदायिक संगठनों के साथ निरंतर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सदस्य रीना ठाकुर एवं शगुफ्ता परवीन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल