Ro no D15139/23

प्राचार्यों की दो दिवसीय कार्यशाला “प्रोजेक्ट सेकंड इनिंग” का शुभारंभ *सेवानिवृत्ति दिवस पर ही स्वत्वों के भुगतान पर जोर, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में  सेवानिवृत्ति के दिन सत्व के भुगतान के दिए गए निर्देश

रायपुर, 27 अप्रैल 2026।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा जुलाई 2025 में प्रारंभ किए गए “प्रोजेक्ट सेकंड इनिंग” के अंतर्गत सेवन सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिनांक को ही समस्त स्वत्वों का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर की अग्रणी भूमिका में रायपुर जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यों के लिए “प्रोजेक्ट सेकंड इनिंग”  जिला स्तरीय दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यशाला 27 एवं 28 अप्रैल 2026 को भिलाई इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, केन्द्री, अभनपुर, जिला रायपुर में प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगी।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस 27 अप्रैल को संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, संभाग रायपुर श्री संजीव श्रीवास्तव ने समस्त प्राचार्यों को अपनी शालाओं में समस्त अभिलेखों का संधारण एवं अद्यतन स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर श्री हिमांशु भारतीय ने शाला प्रबंधन एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए प्राचार्यों की कठिनाइयों को सुना और उनके प्रश्नों के उत्तर  दिए।

कार्यशाला में वरिष्ठ लेखा परीक्षक, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर श्री अमर सिंह बिसेन द्वारा कार्यालयीन कार्य के अंतर्गत अवकाश नियम, पेंशन नियम, सेवानिवृत्ति पश्चात स्वत्वों के भुगतान, यात्रा भत्ता नियम, बजट, एम.ई.आर. आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बी.आई.टी. केन्द्री के प्राचार्य श्री आर.के. मिश्रा, जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल के प्राचार्य तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर से मुख्य लिपिक श्री संजय श्रीवास, श्री टीपेन्द्र बैस, श्री तरूण कुमार साहू, श्री दीपक नायडू, श्री अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और श्री सतीश चंद्र दुबे भी होंगे शामिल*     *टिन पोर्टल और ई-रेत सांगवारी पोर्टल…

    Read more

    लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’

      प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बेटियों को दिया आगे बढ़ने का संदेश रायपुर,30 अगस्त 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज शासकीय बालिका…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प