Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

रायपुर, 9 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (ASI) पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आज संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने की।

पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती रोकक्तिमा यादव, संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय की अध्यक्षता में हुआ। उद्घाटन सत्र में श्री सोमनाथ जाना निदेशक, भारतीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यशाला में दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र का संचालन द्वयश्री आर.के. श्रीवास्तव और ओ.पी. साहू वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी (SSO) ने किया। उनके द्वारा औद्योगिक सर्वेक्षण की प्रक्रिया और उसके विभिन्न खंडों की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं व्यावहारिक प्रशिक्षण में सर्वेक्षण के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।

दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र का मुख्य फोकस “सांख्यिकीय अधिनियम 2008” और “ब्लॉक डी से जी” के तहत लाभ-हानि खातों और बैलेंस शीट से संबंधित जानकारी पर रहा। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ASI के विभिन्न खंडों, जैसे ब्लॉक ए से सी” और “ब्लॉक डी से जी” से संबंधित जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र के आर्थिक आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण करना और राज्य के आर्थिक विकास में उद्योगों के योगदान को समझाना था।कार्यशाला का समापन प्रश्नोत्तरी सत्र और चर्चा के साथ किया गया।

इस कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को औद्योगिक सर्वेक्षण के तकनीकी पहलुओं और व्यावहारिक जानकारी से अवगत कराना था।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण

    केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बिलासपुर, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव दुर्ग और श्री विजय शर्मा बस्तर में फहराएंगे ध्वज*   *विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिला मुख्यालय में…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास