Ro no D15139/23

कुलियारी-खरेगा सड़क बारिश से पहले पूरी होगी, देवपुर में विकास कार्य तेज: कलेक्टर

देवपुर में सार्वजनिक कला मंच और अटल व्यवसायिक परिसर बनेगा
देवपुर में संभावनाओं को मिला बल: आजीविका, स्किल और पर्यटन पर कलेक्टर का फोकस

धमतरी 23 धमतरी 2026// कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के विकास खंड धमतरी ग्राम पंचायत देवपुर मे पंच-सरपंच,महिला समूह, एवं ग्रामीणों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की । उन्होंने महिला समूह दीदियों से आजीविका संबंधी बातचीत की । दूध उत्पादन, कलेक्शन, के बारे में पूछा । इन्होंने हथकरघा के साथ ही अन्य जीविकौपार्जन की बात की ।,
कलेक्टर ने कहा कि 100 लीटर दूध कलेक्शन होने पर देवभोग दूध क्लेक्शन सेंटर और महिलाएं हाथकरघा करती है तो हथकरघा सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही । उन्होंने देवपुर में पर्यटन की संभावना को देखते हुए दो कमरे का रेस्ट हाउस बनाने की घोषणा की । कलेक्टर की और से सदस्य जिला पंचायत श्रीमती मोनिका देवांगन ने सार्वजनिक कला मंच और अटल व्यवसायिक परिसर बनाने की घोषणा की ।
उन्होंने पिछले वर्ष जब सुसाधन दिवस यहां आने की बात साझा करते हुए कहा कि उन्हें धमतरी से देवपुर आने में करीब एक घंटे का समय लगा । सड़क, गड्डे से हालत खराब थी । लेकिन अब कुलियारी-खरेगा सड़क बारिश से पहले पूरी हो जाएगी । इसे सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है । इसमें आप सभी का सहयोग रहा है । उन्होंने कहा कि कुलियारी में स्किल सेंटर बना है । जहाँ युवाओं को विभिन्न प्रकार के स्किल का प्रशिक्षण दिया जाता है । सेंटर में ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर, नर्सिंग आदि का प्रशिक्षण की व्यवस्था है । आपके गांव के बच्चे प्रशिक्षण ले सकते है।
उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि रबी फसल के दौरान धान के बदले कम पानी की फसल लगाएं ।
उन्होंने इस देवपुर मेला परिसर को कार्य योजना बनाकर व्यवस्थित करें । कलेक्टर द्वारा सामुदायिक बाड़ी एवं वृक्षारोपण कार्य ग्राम पंचायत सारंगपुरी का भी निरीक्षण किया ।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई