Ro no D15139/23

कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर दो प्रधान अध्यापक तत्काल प्रभाव से निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी   बीआर बघेल द्वारा कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण जगदलपुर और दरभा ब्लॉक के दो प्रधान अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिसके तहत जगदलपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला-डुरकीगुड़ा के प्रधान अध्यापक   कामेश राणा 27 नवम्बर 2025 को किए गए निरीक्षण के दौरान कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए। साथ ही बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से अभद्र व्यवहार करने सम्बन्धी शिकायत को गंभीर कदाचार मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं दरभा विकासखंड के प्राथमिक शाला माँझीपारा (केलाऊर) के प्रधान अध्यापक  सोनधर नाग को 20 जनवरी 2025 से लगातार लंबे समय तक कर्तव्य से अनुपस्थित रहने के कारण खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण जारी कर जवाब माँगा गया था, लेकिन संबंधित प्रधान अध्यापक ने जवाब देना उचित नहीं समझा। उक्त लगातार अनुपस्थिति और शासकीय निर्देशों की अवहेलना को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी दरभा की अनुशंसा पर प्रधानाध्यापक   सोनधर नाग को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए दोनों आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों ही मामलों में आरोपितों का कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के उपनियम के पूर्णतः प्रतिकूल है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों ही प्रधान अध्यापकों का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दरभा नियत किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण

      चालू वित्तीय वर्ष में देश में सर्वाधिक आवास निर्माण प्रदेश में योजना आरंभ से एक वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक आवास निर्माण *आवास से बदली तस्वीर: 9 हजार से ज्यादा…

    Read more

    एशियाई खेलों के चयन पर नजर, तीरंदाज कोमालिका बारी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में दमदार प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त

      कोमालिका विश्व कैडेट और विश्व जूनियर खिताब जीतने वाली भारत की दूसरी महिला रिकर्व तीरंदाज हैं *उनकी मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और उन्होंने बेटी को तीरंदाजी अपनाने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले