Ro no D15139/23

रायगढ़ के सुदूर वनांचल के दो नवाचारी विद्यालय शैक्षणिक भ्रमण सूची में होंगे शामिल

रायपुर, 16 फरवरी 2026/ रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देउरमार के आश्रित ग्राम लामीखार स्थित शासकीय प्राथमिक शाला तथा ग्राम गोढ़ी में संचालित शासकीय आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम को जिला प्रशासन द्वारा शैक्षणिक भ्रमण सूची में शामिल किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान दोनों संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें सीमित संसाधनों के बावजूद संचालित नवाचारों, शिक्षण वातावरण एवं समग्र विकास आधारित गतिविधियों की सराहना की गई। जिला प्रशासन ने जिला शिक्षा अधिकारी को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव संबंधित संचालनालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि राज्य स्तर पर अन्य जिलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी भी अध्ययन भ्रमण हेतु यहां आ सकें।

लामीखार प्राथमिक शाला में प्रिंट-रिच वातावरण, “कबाड़ से जुगाड़” आधारित विज्ञान मॉडल, किचन गार्डन एवं 128 प्रजातियों के पौधों से युक्त शैक्षणिक परिसर विकसित किया गया है। “मुस्कान पुस्तकालय” के अंतर्गत लगभग 1500 पुस्तकों का संचालन विद्यार्थी स्वयं करते हैं। वर्ष 2025 में यहां के 8 विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन हुआ। गोढ़ी आदिवासी कन्या आश्रम में छात्राओं को पाठ्यक्रम के साथ व्यावहारिक एवं नैतिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। दोनों संस्थान वनांचल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रेरक मॉडल के रूप में उभर रहे हैं।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम