Ro no D15139/23

उड़ान महिला सिलाई एवं फैशन बुटीक समूह बना आत्मनिर्भरता की नई पहचान

*शासन के सहयोग से महिलाओं को मिला स्वरोजगार, 15 दिनों में लगभग 30 हजार रुपए की आय अर्जित*

 

रायपुर, 29 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इन्हीं प्रयासों का सशक्त उदाहरण मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला विकासखंड में संचालित उड़ान महिला सिलाई एवं फैशन बुटीक समूह है, जो आज महिलाओं के लिए सम्मानजनक आजीविका और स्वरोजगार का प्रभावी माध्यम बन गया है।

 

*11 महिलाएं मिलकर लिख रही हैं आत्मनिर्भरता की नई कहानी*

उड़ान महिला सिलाई एवं फैशन बुटीक समूह से जुड़ी 11 महिलाएं ब्लाउज, सूट, पेटीकोट, पिको-फॉल, फ्रॉक, पटियाला, बैग सहित विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग का कार्य कर रही हैं। समूह स्थानीय दुकानों से कपड़े लेकर सिलाई का कार्य भी कर रहा है, जिससे महिलाओं की आय में लगातार वृद्धि हो रही है।

 

*शासन की आर्थिक सहायता से मिला स्वरोजगार को नया विस्तार*

समूह को स्वरोजगार के लिए शासन द्वारा मुख्यमंत्री कोष से 2 लाख 80 हजार रुपये तथा ग्राम संगठन के माध्यम से 1 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया। इस आर्थिक सहयोग से महिलाओं ने आधुनिक सिलाई एवं फैशन बुटीक की शुरुआत की और अपने हुनर को व्यवसाय का रूप दिया।

 

*15 दिनों में लगभग 30 हजार रुपए की आय*

समूह की अध्यक्ष श्रीमती रेखा बंजारे ने बताया कि संस्थान की शुरुआत 14 जुलाई 2026 को हुई थी। समूह की महिलाओं की मेहनत और गुणवत्तापूर्ण कार्य के कारण मात्र 15 दिनों में लगभग 30 हजार रुपये की आय अर्जित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शासन की योजनाओं से मिले सहयोग और समूह की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

 

*कौशल विकास से जुड़ रही हैं अन्य महिलाएं भी*

श्रीमती रेखा बंजारे ने बताया कि पहले समूह की अधिकांश महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन आज वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। संस्थान में सिलाई, बुटीक एवं फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं रोजगार के अवसरों से जुड़ सकें।

 

*महिलाओं ने जताया मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार*

 

समूह की महिलाओं ने कहा कि शासन की योजनाओं से मिले आर्थिक सहयोग ने उन्हें सम्मानजनक आजीविका और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके जीवन में आर्थिक और सामाजिक बदलाव का मजबूत आधार बना है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल