Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से उदेराम का पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

–  उदेराम अपने पक्के आवास में परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक कर रहे जीवनयापन
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना देश के लाखों जरूरतमंद परिवारों को कच्चे घरों से निकालकर पक्के, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दे रही है। इसी कड़ी में जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम कल्लूटोला निवासी  उदे राम का प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पक्का घर बना है। ग्राम कल्लूटोला निवासी श्री उदे राम ने बताया कि उनके लिए पक्का घर कभी एक सपना मात्र था। सीमित आय और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे वर्षों तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। बरसात के दिनों में छत से टपकता पानी, दीवारों में दरारें और परिवार की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके इस सपने को साकार कर दिया।  उदेराम ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे अपने परिवार के साथ कच्चे एवं असुरक्षित आवास में निवासरत रहते थे। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में परिवार को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था, जिससे स्वास्थ्य एवं सामाजिक जीवन प्रभावित होता था।
उदेराम साहू ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए की वित्तीय सहायता मिला था। प्राप्त आर्थिक सहायता से उन्होंने गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करते हुए पक्का, सुरक्षित एवं टिकाऊ आवास का निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इसके अतिरिक्त मनरेगा योजना अंतर्गत उन्हें 90 दिवस की मजदूरी भी उपलब्ध हुई थी, जिससे निर्माण अवधि के दौरान रोजगार एवं आय का स्थायी स्रोत प्राप्त हुआ तथा अतिरिक्त ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण से परिवार को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं गरिमापूर्ण जीवन का लाभ मिला रहा है। श्री उदेराम ने बताया कि पक्का आवास बनने के बाद परिवार की जीवन-शैली में सकारात्मक परिवर्तन आया है। अब सुरक्षित आवास, स्वच्छ वातावरण, बेहतर स्वास्थ्य एवं बच्चों की शिक्षा हेतु अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना के माध्यम से न केवल आवास सुविधा सुनिश्चित हुई है, बल्कि उन्हें और उनके परिवार का सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण भी हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्र में गरीब परिवारों के जीवन को स्थायी रूप से सुधारने की दिशा में एक प्रभावी एवं सफल योजना सिद्ध हो रही है।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात