Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा से घर-घर उजाला: खैरागढ़ निवासी विकास आर्या बने “बिजली उत्पादक”

*पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिल रही राहत*

रायपुर, 14 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम उपभोक्ताओं के लिए बड़े लाभ की योजना साबित हो रही है। इस योजना ने लोगों को बिजली बिल की चिंता से मुक्त करने के साथ-साथ उन्हें “बिजली उत्पादक” बनने का अवसर भी दिया है। खमरिया खुर्द, खैरागढ़ निवासी श्री विकास आर्या ने इसी योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 03 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किया है।

श्री आर्या ने बताया कि उनका सोलर संयंत्र सामान्य दिनों में प्रतिदिन लगभग 15 यूनिट बिजली उत्पन्न कर रहा है, जबकि बादल वाले मौसम में भी 10 यूनिट से अधिक उत्पादन हो जाता है। इस योजना के तहत उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये का लाभ मिलकर कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हो रही है। सोलर संयंत्र लगने के बाद अब उनका बिजली बिल माइनस में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने ग्रिड से केवल 51 यूनिट आयात किया है, जबकि 191.17 यूनिट बिजली ग्रिड को निर्यात कर चुके हैं, जिससे साफ है कि उनकी खपत से अधिक उत्पादन हो रहा है।

श्री आर्या ने सोलर ऊर्जा को लाभदायक बताते हुए कहा कि इससे न केवल बिजली बिल से छुटकारा मिल रहा है, बल्कि ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर स्वच्छ ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाएं और बिजली बिल की चिंता से मुक्त हों।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और बेहद सरल है। उपभोक्ता स्वयं pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और वेंडर का चयन भी ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट, मोर बिजली ऐप या बिजली कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर भी जानकारी और आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता नजदीकी सीएसपीडीसीएल कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

यह योजना न केवल आम उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत दे रही है, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। गांवों और शहरों में तेजी से अपनाई जा रही यह योजना आने वाले समय में हरित भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान