Ro no D15139/23

आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत बुजुर्गों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज, महाअभियान में 1756 कार्ड बनाए गए

अम्बिकापुर 11 मार्च 2026/   आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत संचालित आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्ड निर्माण का विशेष महाअभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले में एक ही दिन में 1756 वय वंदना कार्ड बनाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का शत-प्रतिशत कार्ड बनाना लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाता है, वहीं 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी 5 लाख रुपये तक की उपचार सुविधा दी जाती है। इसके अलावा एपीएल परिवारों को 50 हजार रुपये तक का लाभ मिलता है। साथ ही मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 25 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में 11 मार्च 2026 को जिले में कार्ड निर्माण के लिए महाअभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम स्तर पर सचिव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों द्वारा शिविर आयोजित कर तथा घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदना कार्ड बनाए गए। विशेष रूप से दिव्यांगजनों एवं ऐसे बुजुर्ग जो शिविर स्थल तक नहीं पहुंच सके, उनके घर जाकर भी कार्ड जारी किए गए। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 17,989 कार्ड निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध अब तक 16,810 कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो कि 93.04 प्रतिशत उपलब्धि है। महाअभियान के माध्यम से शेष पात्र हितग्राहियों का भी कार्ड निर्माण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बुजुर्गों को निःशुल्क उपचार का लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां