Ro no D15139/23

धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत तकनीकी सहयोगी संस्थाओं से 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

 

सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजना तैयार करने में ग्रामसभाओं को मिलेगा तकनीकी सहयोग

धमतरी, 31 जुलाई 2026/ धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन योजना के विकास के लिए जिला धमतरी में तकनीकी सहयोगी संस्थाओं, सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइजेशन (CSO) एवं स्थानीय संस्थाओं से 10 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) धमतरी से जारी सूचना के अनुसार भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चयनित संस्थाएं ग्रामसभाओं को सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजना तैयार करने तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन में तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगी। इसके लिए भारत सरकार द्वारा आवश्यक वित्तीय सहायता का भी प्रावधान किया गया है।

चयनित तकनीकी सहयोगी संस्थाओं को ग्रामसभाओं का क्षमता विकास, वन भूमि का सर्वेक्षण, प्राकृतिक संसाधनों एवं लघु वनोपज की मैपिंग, जैव विविधता का दस्तावेजीकरण तथा सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति (CFRMC) को तकनीकी हैंडहोल्डिंग उपलब्ध कराने का दायित्व निभाना होगा। साथ ही ग्रामसभाओं द्वारा तैयार की गई सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजनाओं के प्रभावी संचालन में भी सहयोग प्रदान करना होगा।

जिले में प्रथम चरण में 10 ग्रामसभाओं के लिए सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन योजना तैयार करने एवं उसके क्रियान्वयन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। ग्रामों का चयन प्राथमिकता के आधार पर क्लस्टर (Contiguous) स्वरूप में किया जाएगा।

तकनीकी सहयोगी संस्था के चयन के लिए निर्धारित अनिवार्य मापदण्डों के अनुसार संस्था का विधिवत पंजीकृत होना, गत वर्ष तक का वित्तीय ऑडिट पूर्ण होना, नीति आयोग के दर्पण पोर्टल में पंजीयन, वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन में कम से कम तीन वर्षों का अनुभव तथा संबंधित ग्रामसभा का लिखित अनुमोदन आवश्यक होगा। यदि किसी ग्रामसभा के लिए एक से अधिक संस्थाओं के आवेदन प्राप्त होते हैं, तो उनकी विषय विशेषज्ञता, अनुभव एवं कार्यकुशलता के आधार पर चयन किया जाएगा।

प्राप्त आवेदनों की पात्रता एवं क्षमता का परीक्षण जिला स्तरीय निगरानी समिति (DLMC) द्वारा किया जाएगा। आवेदन 10 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि पात्रता परीक्षण की प्रक्रिया 13 अगस्त तक पूर्ण की जाएगी। अंतिम चयन 17 अगस्त 2026 को किया जाएगा।

इच्छुक एवं पात्र तकनीकी सहयोगी संस्थाएं, सीएसओ एवं स्थानीय संस्थाएं निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप आवेदन कार्यालयीन समय में कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास), जिला धमतरी में स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से 10 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत कर सकती हैं।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ