Ro no D15139/23

सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ ग्राम रेंगाकठेरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

*- शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित*

 

*- राशन कार्ड, केसीसी ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सुपोषण किट का किया गया वितरण*

 

राजनांदगांव 29 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की मंशानुरूप सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनता के बीच पहुंचकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी लेने तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु राजनांदगांव जिले में लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आज जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ ग्राम रेंगाकठेरा में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा, डूंडेरा, भण्डारपुर, गजमर्रा, जामरी, खलारी, कुररूभाठ, मुड़पार, मुंदगांव, मुरमुन्दा, पिपरिया, राका कुल 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्राम पंचायत जोब क्लस्टर शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मंच के माध्यम से ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 1193 आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमे मांग के संबंधित 1193 आवेदन एवं शिकायत से संबंधित 3 आवेदन शामिल थे। जिसको त्वरित निराकरण करने की कार्रवाई की जा रही है।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्री भरत वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती लता अजय सिन्हा,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री हीराराम वर्मा, समाज सेवी श्री दिनेश गांधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को विभिन्न विभागों की शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करते हुए सामग्री वितरण किया गया। शिविर में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ द्वारा 5 हितग्राहियों को राशनकार्ड, 5 हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्णता उपरांत चाबी, 5 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा 7 हितग्राहियों को केसीसी ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को मछली जाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को छड़ी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 8 हितग्राहियों को एचपीव्ही प्रमाण पत्र, विद्युत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को प्रशस्ति प्रत्र, शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं 3 गर्भवती माताओं को सुपोषण किट का वितरण किया गया। रक्त महादान शिविर के तहत 18 लोगों द्वारा रक्तदान तथा 123 लोगों का एक्स-रे जांच किया गया।

शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विकास, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, खाद्य विभाग, मत्स्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामोद्योग विभाग सहित 24 विभाग का स्टॉल लगाया गया। स्टॉल में विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई एवं पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने प्रोत्साहित किया गया। शिविर में सभापति जिला पंचायत श्री प्रशांत कोडापे, सभापति जिला पंचायत श्रीमती बीरम मंडावी, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री टोमेश्वर साहू, जनपद सदस्य एवं सभापति श्री उमेश साहू, जनपद सदस्य श्रीमती पूजा चौधरी, श्री लक्ष्मी नारायण वर्मा, श्री अनिल सिन्हा, श्री जागेश्वर यादव, श्री भूपेंद्र वर्मा, अपर कलेक्टर श्री सीएल मार्कण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एम भार्गव, तहसीलदार तहसील डोंगरगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं वरिष्ठ करारोपण अधिकारी जनपद डोंगरगढ़ सहित अन्य सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रदेश में 1460 गौधामों की होगी स्थापना 88 गौधामों का पंजीयन पूर्ण

      42 गौधामों में लगभग 5109 पशुधन संरक्षित रायुपर, 5 अगस्त 2026/ गौधाम योजना का उद्देश्य प्रदेश में बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना, उनके संरक्षण को बढ़ावा देना…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति: राज्य में अब तक 99.2% सामान्य वर्षा दर्ज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सर्वाधिक तो सरगुजा-सुकमा में औसत से कम बारिश

      ​रायपुर,05 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की स्थिति कुल मिलाकर सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 5 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस