Ro no D15139/23

स्वस्थ जीवनशैली अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (आयुष) में प्रतिदिन योग शिविर का आयोजन

राजनांदगांव 10 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा स्वस्थ जीवनशैली अभियान अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) सुरगी, बघेरा, सुकुलदैहान, मोहन्दी, पदुमतरा, भैंसातरा, मोहारा, बोरतलाव, कनेरी, बेलरगोंदी, गैंदाटोला, महरूम, चिरचारीकला एवं सड़क चिरचारी, आयुष योगा एण्ड वेलनेस सेंटर, आयुष पॉलीक्लीनिक चिखली प्रतिदिन सुबह 7 बजे से विशेष योगसत्रों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को गैरसंचारी रोगों, मधुमेह, उच्च रक्तचाप से बचाव तथा रोगों को नियंत्रित रखना हैं। आयुष विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा मंडूकासन, वृक्षासन, भुजंगासन तथा प्राणायाम सहित विशेष योगाभ्यास कराया जाएगा। सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रतिमाह बीपी, शुगर स्क्रीनिंग की जायेगी। योग तथा जीवन शैली द्वारा इन रोगियों को मिलने वाले लाभों एवं सुधार की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आयुष चिकित्सकों द्वारा दिनचर्या में अनियमित जीवनशैली जनित बीमारियों से बचाव के लिए दैनिक खानपान एवं जीवनशैली में सुधार हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने जिले के नागरिकों से गैरसंचारी रोगों से बचाव एवं नियंत्रण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित योगाभ्यास के लिए अपने निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नागरिक योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ एवं ऊर्जावान रह सकते है।
क्रमांक 34 —————–

  • Related Posts

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग चला रहा है विशेष सघन निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान

      औषधियों के अवैध भंडारण एवं विक्रय, बिना वैध अनुज्ञप्ति के औषधि कारोबार, प्रतिबंधित एवं नियंत्रित औषधियों के अनियमित विक्रय तथा औषधियों के परिवहन में नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध…

    Read more

    भखारा के शासकीय आईटीआई परिसर में आकार ले रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’ हरियाली से बढ़ी परिसर की खूबसूरती, औषधीय एवं फलदार पौधों से पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

    धमतरी, 10 अगस्त 2026// शासकीय आईटीआई परिसर भखारा में पर्यावरण वानिकी मद से लगभग 31 लाख रुपए की लागत से विकसित किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’ अब अपने स्वरूप में…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात