Ro no D15139/23

आरबीसी 6-4 के तहत जिला प्रशासन ने मृतक किसान के परिवार को दी आर्थिक मदद

*15 दिनों के भीतर प्रकरण का किया गया निराकरण*

रायपुर, 01 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे *प्रोजेक्ट राहत* के तहत जिला प्रशासन ने ग्राम राटाकाट, तहसील आरंग, जिला रायपुर के स्वर्गीय शंकरलाल निषाद के परिवार को आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

प्रतिवेदन के अनुसार 7 अप्रैल 2025 को शंकरलाल निषाद की खेत में दवाई छिड़कते समय मधुमक्खियों के काटने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं आरंग तहसीलदार आरंग द्वारा शासन को प्रतिवेदन भेजा गया था।

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मृतक की पत्नी श्रीमती दशमत निषाद को चार लाख रुपये  की अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

प्रोजेक्ट राहत के साथ इस प्रकरण का निराकरण 15 दिनों के अंदर किया गया और पीड़ित किसान के परिवार को आर्थिक सहायता की राशि स्वीकृत की गई | यह प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरंग के समक्ष 16 सितंबर 2025 को प्रस्तुत की गई थी जिसके बाद आज 30 सितंबर 2025 को अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन (आईएएस) द्वारा किसान की धर्मपत्नी श्रीमती दशमत निषाद को स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया |

यह राशि “प्राकृतिक आपदाओं से राहत मद” से प्रदान की जाएगी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने इस सहायता राशि को मृतक के परिवार की आर्थिक मदद और संबल प्रदान करने के उद्देश्य से स्वीकृत किया ।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?