Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत प्राक्चयन परीक्षा संपन्न 121 पात्र विद्यार्थियों में से 91 हुए शामिल

धमतरी, 05 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए रविवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय, गोकुलपुर (धमतरी) में प्राक्चयन परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया गया।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 121 विद्यार्थी पात्र पाए गए थे। इनमें से 91 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 30 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराई गई।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराना तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। परीक्षा परिणाम एवं प्रवेश की आगामी प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपादित की जाएगी, जिसकी जानकारी संबंधित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को पृथक से उपलब्ध कराई जाएगी।
// पाराशर//

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान