Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सरगुजा जिले के 207 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से मथुरा-वृन्दावन रवाना

छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज शनिवार को सरगुजा जिले के तीर्थ यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से मथुरा, वृन्दावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए रवाना हुई। ट्रेन को सभापति, नगर पालिक निगम अंबिकापुर   हरमिंदर सिंह टिन्नी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य   दिव्या सिंह सिसोदिया, मेंबर इन काउंसिल नगर पालिक निगम,  प्रियंका गुप्ता, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने तीर्थ यात्रियों को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
उप संचालक, समाज कल्याण विभाग सरगुजा   व्ही. के. उके ने बताया कि इस यात्रा में सरगुजा जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं नगरीय निकायों से कुल 207 यात्री शामिल हैं। इनमें जनपद पंचायत लखनपुर, मैनपाट, लुण्ड्रा, अंबिकापुर, बतौली, सीतापुर एवं उदयपुर से 23-23 यात्री, नगर निगम अंबिकापुर से 23, नगर पंचायत लखनपुर से 11 तथा नगर पंचायत सीतापुर से 11 यात्री, साथ ही 01 जिला नोडल अधिकारी एवं अनुरक्षक शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रियों की यह यात्रा 16 दिसम्बर 2025 को सकुशल वापसी के साथ पूर्ण होगी। कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा रेलवे एवं आईआरसीटीसी के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मोर गाँव,मोर पानी अभियान ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि *पखवाडेभर में 31 हजार से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण

      जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं श्रमदान बना मिसाल रायपुर,1 अप्रैल 2026/ मोर गांव,मोर पानी महाभियान अंतर्गत बलौदा बाजार भाटापारा जिले में जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए अभूतपूर्व…

    Read more

    जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक

      रायपुर, 1 अप्रैल 2026: पिछले साल 29 दिसंबर को शिलांग के साई के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में बेथलीन ग्रेस माकरी के कोच ने अचानक इस युवा एथलीट में एक…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…