Ro no D15139/23

फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत 10 से 25 फरवरी तक लोगों को खिलाई जाएगी दवा लोगों से दवा सेवन की अपील

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस मार्को के निर्देशानुसार एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में फाईलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के उद्देश्य से वर्ष 2026 में सामूहिक दवा सेवन अभियान में  10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक फाईलेरिया रोधी दवा पूरे योग्य जनसमूह को खिलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने हेतु स्कूल, कॉलेज तथा अन्य विभागों में प्रचार-प्रसार एवं समन्वय किया जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सामूहिक दवा सेवन अभियान के तहत जिले के सभी विकासखण्डों में निर्धारित तिथियों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानीनों एवं स्वयं सेवकों के माध्यम से लक्षित जनसंख्या को निःशुल्क दवाईयां (एल्बेंडाजोल, डी ई सी, आईवरमेक्टीन) खिलाई जायेगी। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोडकर शेष सभी नागरिकों को दवा सेवन कराया जाएगा। यह दवा पूर्णतः सुरक्षित है एवं फाईलेरिया रोग के बचाव हेतु अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दवा सेवन अवश्य करें एवं अभियान को सफल बनाने में योगदान देवे।

रोग का प्रसार एवं लक्षण-
उन्होंने बताया कि फाइलेरिया परजीवी से ग्रसित क्यूलेक्स मच्छर के द्वारा मनुष्यों में रोग का संचार होता है। क्यूलेक्स मच्छर गंदे पानी में पनपते है। इस लिये अपने आस-पास पानी जमा होने न दें और गंदगी फैलने से रोकें। इस रोग में दिखाई देने वाले लक्षणों में हाथ व पैर सूजन मोटापन, पुरुषों में अण्डकोष में सूजन तथा महिलाओं में स्तनों में सूजन होते हैं। परजीवी संक्रमण के पश्चात् 5-6 वर्षों में लक्षण दिखाई देते हैं।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम