Ro no D15139/23

हमर सुघ्घर गांव अभियान के तहत अपने गांव को सुंदर स्वच्छ और निर्मल बनाने वाले सरपंचों को किया जाएगा सम्मानित -कलेक्टर

विकास कार्यों के लिए राशि भी स्वीकृति की जाएगी
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्वच्छता श्रमदान और एक पेड़ मां के नाम अभियान को बनाए सफल
स्व सहायता समूह का गठन करके बनाए लखपति दीदी

जशपुरनगर 3 जून 2025 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी जनपद सीईओ से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि जशपुर अनुसूचित जाति बाहुल्य जिला है यहां स्वरोजगार से लोगों को जोड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा समूह का गठन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने विकास खंड बीपीएम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की गतिविधियों की जानकारी ली। और सभी ग्राम पंचायतों में समूह का गठन करने के लिए कहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप राठिया, जनपद सीईओ बैठक में उपस्थित थे और आनलाइन से तकनीकी सहायता, प्रोगाम अधिकारी और बीपीएम सीधे जुड़े थे।
कलेक्टर ने बगीचा, जशपुर, कुनकुरी, कांसाबेल के बीपीएम को स्व सहायता समूह से छुटे हुए लोगों को जोड़ने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत वार सूची लेकर स्व सहायता समूह का गठन करे और अन्य परिवार के सदस्यों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
स्व सहायता समूह की दीदियों को वर्तमान में काम की मांग अनुसार और उनकी रूचि के अनुसार प्रशिक्षण देकर लखपति दीदी बनाने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए मजदूरों का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए हैं। पौध रोपण करने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए कहा है।
पत्थलगांव में जीवों टैगिंग में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। और आधार सीडिंग में तेजी लाने के लिए कहा है।
उन्होंने जनपद सीईओ और विकास खंड अधिकारियों ,तकनीकी सहायकों को फिल्ड विजिट करके चल रहे कार्यों का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं। ज्यादा से ज्यादा फिल्ड में रहकर काम को पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बताया कि आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित करें अपने गांव के जनप्रतिनिधियों और सरपंच और पंच की सहभागिता से स्वच्छता श्रमदान करके एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए कहा है। स्वच्छता श्रमदान में जहां कचरा बहुत है ऐसे जगह का चयन करने के निर्देश दिए हैं जहां प्लास्टिक के कचरा अधिक मात्रा में हैं उस जगह को सफाई करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने कहा कि हमर सुघ्घर गांव अभियान के तहत 104 गांव का चयन किया गया है। गांव को सुंदर स्वच्छ और निर्मल बनाएंगे ऐसे गांव के सरपंच को 15 अगस्त और 26 जनवरी में सम्मानित किया जाएगा और उनके गांव के विकास कार्य के राशि स्वीकृत भी की जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं । और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा कि जो आवास मित्र कार्य नहीं कर रहे हैं ऐसे आवास मित्रों को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पेंशन और राशन कार्ड से जिनकी मृत्यु हो चुकी है उसका नाम विलोपन करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान व्यक्तिगत शौचालय निर्माण और सामुदायिक शौचालय निर्माण की समीक्षा की जितने भी सुशासन तिहार में आवेदन प्राप्त हुए पात्रता के अनुसार शौचालय स्वीकृति करने के निर्देश दिए हैं। ओडीएफ गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा कलेक्शन करवाने के लिए कहा है। बगीचा जनपद सीईओ को सेरिग्रेशन शेड के कार्य को पूरा करने के साथ स्वच्छता ग्राही का चयन और समूह को प्रशिक्षण देकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करवाने के निर्देश दिए हैं।
कांसाबेल, कुनकुरी, दुलदुला , पत्थलगांव, कांसाबेल के जनपद सीईओ को गांव गांव में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करवाने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के  सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका

    पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लगाएं पौधे किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति करें जागरुक जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?