Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजनान्तर्गत बहादुर राम का पक्का मकान बनकर तैयार, चैत्र कच्चे झोपड़े की जगह अब मिला सपनों का पक्का मकान चैत्र नवरात्र के पहले दिन बहादुर राम ने पक्के मकान में किया गृह प्रवेश

अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/  चैत्र नवरात्र का पहला दिन पहाड़ी कोरवा जनजाति के श्री बहादुर राम के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। ग्राम खाला के रहने वाले बहादुर राम का परिवार सालों से कच्चे मकान की दिक्कतों और टपकती छतों के साये में जीने को मजबूर था, लेकिन प्रधानमंत्री जनमन योजना ने उनकी तकदीर बदल दी है। आज उनके नए पक्के आवास का गृह प्रवेश संपन्न हुआ, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान और आंखों में सुनहरे भविष्य की चमक दिखाई दी।

बारिश की रातों के डर से मिली मुक्ति
अपनी पुरानी तकलीफों को याद करते हुए श्री बहादुर राम बताते हैं कि कच्चे घर में रहना किसी चुनौती से कम नहीं था। उन्होंने कहा, “बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। छत से पानी टपकता था और पूरे घर में सीलन आ जाती थी। बच्चों के साथ उन रातों को काटना बहुत मुश्किल होता था।

छह बच्चों का भविष्य अब सुरक्षित
बहादुर राम के परिवार में उनके छह बच्चे हैं। उनके लिए सबसे बड़ी चिंता बच्चों की सुरक्षा और बेहतर रहन-सहन की थी। पक्का घर मिल जाने से अब वे निश्चिंत हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “अब मेरा परिवार सुरक्षित रहेगा। मेरे बच्चों को अब टपकती छत के नीचे नहीं सोना पड़ेगा। पक्के घर ने हमें एक नई पहचान और सुरक्षा दी है।

शासन-प्रशासन का जताया आभार
गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर बहादुर राम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना हम जैसे विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल सिर पर पक्की छत दी है, बल्कि सम्मान से जीने का अवसर भी प्रदान किया है।

गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ श्री राजेश सेंगर, एपीओ डॉ प्रशांत शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती अनुराधा पैकरा सहित जिला एवं जनपद पंचायत के कर्मचारी अधिकार उपस्थित थे।

  • Related Posts

    डॉ. शिबानी के सपनों को मिली प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से स्वावलंबन की उड़ान

      रायपुर, 19 मार्च 2026/ आज के बदलते दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। बस्तर जिले की डॉ. शिबानी रानी सारंगी ऐसी ही…

    Read more

    झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी

      रायपुर, 19 मार्च 2026/युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। आज झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट