Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले के 1 लाख 8 हजार किसानों ने कराया आधार सीडिंग

*- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जिले के सभी पात्र किसानों को लाभान्वित कराने कृषि विभाग द्वारा चलाया जा रहा डोर-टू-डोर संपर्क अभियान*

*- अब तक जिले में 108449 कृषकों का ई-केवायसी किया गया पूर्ण*

राजनांदगांव 20 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जिले के सभी पात्र किसानों को लाभान्वित कराने कृषि विभाग द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग की टीम द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पात्र किसानों को प्रोत्साहन राशि 6000 रूपए वार्षिक दिलाने के लिए ई-केवायसी, आधार सीडिंग, लैण्ड सीडिंग तथा एग्रीस्टेक पंजीयन सहित अन्य आवश्यक प्रक्रिया करायी जा रही है।
उपसंचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि फरवरी माह अंत या मार्च के प्रारंभिक सप्ताह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि हस्तांतरण किया जाना प्रस्तावित है। अब तक जिले में 108449 कृषकों का ई-केवायसी पूर्ण किया जा चुका है। इसी प्रकार लैण्ड सीडिंग के 108944, आधार सीडिंग 108021 कृषकों का पूर्ण किया जा चुका है। भारत सरकार द्वारा एग्रीस्टेक परियोजना लागू होने के पश्चात ऐसे सभी किसान जो पीएम किसान पोर्टल में पंजीकृत है, उन्हें एग्रीस्टेक में पंजीयन कर फार्म आईडी एवं फार्मर आईडी बनाने के निर्देश प्राप्त हुए है। जिसके लिए कृषक स्वयं अथवा लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से एग्रीस्टेक पंजीयन करा सकते है। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषक संगवारी के माध्यम से सस्पेक्टेड केस में लंबित प्रकरणों का भौतिक सत्यापन पूर्ण कर पीएम किसान की वेबसाईट पर फार्मर कार्नर अंतर्गत नवीन विकल्प अपडेट मिसिंग इनफार्मेशन के माध्यम से निराकरण कराने तथा ई-केवायसी पूर्ण कराने एवं आधार सीडिंग के लिए अपने संबंधित बैंक से संपर्क कर खातें में आधार बेस्ड पेमेंट एनेबल (डीबीटी) पूर्ण कराकर आगामी 23वीं किस्त की लाभ प्राप्त कर सकते है। उपसंचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने पीएम किसान योजना अंतर्गत पात्रता रखने वाले किसानों से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए अनिवार्य रूप से एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने की अपील की है।
क्रमांक 107 —————–

  • Related Posts

    बस्तर की सरपंच जयंती कश्यप दिल्ली में हुई सम्मानित

    *जयंती के सशक्त नेतृत्व से बदली गांव की तस्वीर* *रायपुर, 18 मार्च 2026/* बस्तर जिले के विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत आड़ावाल की सरपंच जयंती कश्यप आज ग्रामीण नेतृत्व और…

    Read more

    मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

    रायपुर 18 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और विश्वास की नई तस्वीर सामने आई है। बीजापुर और कांकेर जिलों से आए 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज