Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत स्लैब स्तर के आवासों को कार्ययोजना बनाकर बारिश से पहले करें पूर्ण-प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन

समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश

जगदलपुर 10 जून 2025/ प्रभारी कलेक्टर श्री प्रतीक जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति के लिए कार्ययोजना बनाकर स्लैब स्तर के मकानों को बारिश से पहले पूर्ण करवाएं। कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में आगामी 02 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की तैयारियों के संबंध में चर्चा किया गया। साथ ही शासन द्वारा जारी स्थानातंरण नीति के संबंध भी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में बाढ़-आपदा प्रबंधन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कर विभिन्न विभागों को दायित्व दिया गया और ब्लाॅक स्तरीय समिति की जल्द बैठक करने के निर्देश दिए।

सीईओ जिला पंचायत श्री जैन ने नियद नेल्लानार योजना के तहत ग्राम के सभी घरों का विद्युतीकरण करवाने, उज्ज्वला योजना की एंट्री पात्र-अलाभान्वित की जानकारी को अद्यतन रखने तथा हर घर नल जल योजना के जानकारी को अपडेट करवाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में विभागीय योजनाओं के समीक्षा के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के कार्य, स्व-सहायता समुहों के दीदियों को आर्थिक सहायता देने के लिए जनपद स्तर पर कार्यवाही की समीक्षा की गई। मनरेगा के तहत विकास कार्यों, जिला खनिज न्यास निधि के अपूर्ण कार्यों सहित मुख्यमंत्री अद्योसंरचना संरचना एवं उन्नयन प्राधिकरण योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों, अद्योसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि अंतर्गत के कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए किसानों का पंजीयन शत-प्रतिशत करने पर जोर दिया। आकाशीय बिजली से होने वाली दुर्घटना एवं बचाव का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने कहा।

बैठक में सीईओ ने जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों में सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं में 60 प्लस का सर्वे की पात्र-अपात्र आवेदनों, खाद्य विभाग के खाद्यान्न भण्डारण की स्थिति की समीक्षा की गई साथ ही चावल का भण्डारण समय पर करवाएं, जहां ज्यादा आवश्यकता है उसकी कार्ययोजना बनाकर भण्डारण करवाना सुनिश्चित करें। खरीफ वर्ष 2025-26 किसान क्रेडिट कार्ड लक्ष्य पूर्ति पर कार्यवाही पर चर्चा किए। साथ ही उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, कृषक परिवारों एवं वनाधिकार पट्टाधारी कृषकों को नवीन केसीसी जारी करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा बचे हुए हितग्राही स्थलों पर सप्ताह में एक दिन कार्ड बनाने का आयोजन करें। उन्होंने आयुष्मान कार्ड व वय वंदना कार्ड का डोर टू डोर के आधार पर कव्हरेज सुनिश्चित किया जाए।

नक्सल पीड़ितों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की पहल के तहत उनके  राशन कार्ड, बैंक खाता, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड प्राथमिकता से जारी किया जाए। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद के स्वीकृत कार्यो देवगुड़ी निर्माण कार्यों की अपूर्ण स्वीकृत हितग्राहीमूलक कार्यों की और जल-जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा किए। इसके साथ ही शासन से प्राप्त निर्देश और समय-सीमा के प्रकरणों पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!