Ro no D15139/23

गांव के बेरोजगार युवा सीखेंगे बिजली के सामानों की मरम्मत

बड़ौदा आरसेटी में 27 मार्च तक लिए जाएंगे आवेदन

उद्यमिता और बैंकिंग की जानकारी भी दी जाएगी

धमतरी । स्वरोजगार करने के इच्छुक गांव के बेरोजगार युवा बिजली के सामानों की मरम्मत करना सीखेंगे। इसके लिए उन्हें इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग और मरम्मत की निःशुल्क ट्रेनिंग मिलेगी। ट्रेनिंग अवधि में रहने की सुविधा के साथ ही 30 दिनों तक चलने वाले इस ट्रेनिंग में 18 से 45 साल तक की आयु के युवा शामिल हो सकते हैं। इसके लिए 35 सीट आरक्षित हैं। निदेशक, सुश्री अनिता टुडू ने बताया कि यह ट्रेनिंग लेकर जिले के युवा बिजली के सामानों को सुधारने में हुनरमंद बन सकेंगे। युवाओं को बिजली के उपकरण, सावधानियां, सुरक्षा, वोल्टेज, प्रतिरोध कंडक्टर इन्सुलेटर और सेमी कंडक्टर, वाल्टमीटर-एम्मिटर कनेक्शन, एमसीबी, ईएलसीबी, टीपी, मोटर्स में आरपीएम और उनके प्रकर, वॉशिंग मशीन, यूनिवर्सल मोटर, मिक्सर ग्राइंडर के साथ ही बुनियादी बातों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा उद्यमिता और बैंकिंग के बारे में भी युवाओं को जानकारी दी जाएगी।

युवाओं को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकॉपी और चार पासपोर्ट फोटो के साथ आवेदन कम्पोजिट भवन के पीछे, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 73899-43193 और 88394-68509 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

      -विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्रमिक सम्मलेन एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों के राशि वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल – विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री   अरुण साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

      रायपुर. 31 जुलाई 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 का शुभारंभ…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल