Ro no D15139/23

शीतलापारा वार्ड में खुलेगी नई राशन दुकान

आबंटन के लिए 27 मार्च तक लिए जाएंगे आवेदन

धमतरी । धमतरी शहर के शीतलापारा वार्ड में नई राशन दुकान खुलेगी। नई दुकान खुल जाने से वार्ड के लगभग 550 राशन कार्डधारक परिवारों को रियायती दरों पर खाद्य सामग्री लेने में आसानी होगी। राशन दुकान आबंटन के लिए खाद्य शाखा, कलेक्टोरेट में 27 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। इस शासकीय उचित मूल्य की दुकान के आबंटन के लिए स्थानीय नगरीय निकाय और पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समितियां और खाद्य शाखा द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम भी पात्र होंगे। अन्य संस्थाओं या निजी व्यक्तियों को दुकान का आबंटन नहीं किया जाएगा। सहकारी समितियों और महिला स्वसहायता समूहों को आवेदन की तिथि से दो महीने पहले पंजीकृत और कार्यरत होना जरूरी होगा। स्थानीय संस्थाओं को आबंटन के लिए पंजीयन की अवधि, आर्थिक स्थिति, कार्यशीलता एवं अनुभव मापदण्ड होंगे।

जिला खाद्य अधिकारी श्री बसंत कोर्राम ने बताया कि संस्था के पास दुकान संचालन के लिए पर्याप्त पूंजी एवं भवन होना जरूरी होगा। उचित मूल्य की दुकान आबंटित होने पर एक सप्ताह के भीतर निर्धारित अनुबंध पत्र निष्पादित करना होगा। एक सप्ताह में अनुबंध नहीं करने पर आबंटन स्वतः ही निरस्त माना जाएगा। आबंटन के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन देना होगा। अपूर्ण और कांट-छांट वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था के बैंक खाते का पहला एवं भरे हुए अंतिम पेज की हस्ताक्षरित छायाप्रति, पंजीयन प्रमाण पत्र, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र आवेदन के साथ आवश्यक रूप से जमा करना होंगे। आवेदन पत्रों में संस्था के अध्यक्ष-सचिव के हस्ताक्षर व संस्था की सील भी जरूरी होगी। आवेदन के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले सभी दस्तावेजों में संस्था की सील एवं हस्ताक्षर भी होना जरूरी होगा। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि आवेदन 27 मार्च 2025 को शाम पांच बजे तक कलेक्टोरेट, खाद्य शाखा में जमा किए जा सकेंगे। निर्धारित दिन और समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

      -विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्रमिक सम्मलेन एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों के राशि वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल – विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री   अरुण साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

      रायपुर. 31 जुलाई 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 का शुभारंभ…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल