Ro no D15139/23

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दिखाए हुए मार्ग का करें अनुसरण : केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

– केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान विद्यासागरोदय समाधि स्थल में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के द्वितीय समाधि स्मृति महामहोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

*- आचार्य विद्यासागर जी महाराज चलते फिरते तीर्थ थे

*- आचार्य श्री के विचार मेरे जीवन की दिशा

*- आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज वर्तमान में होकर भी वर्धमान थे*

*- आचार्य विद्यासागर संग्रहालय का किया शिलान्यास एवं भूमिपूजन*

*- आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम से किया गया 210 डाक लिफाफे का विमोचन, भारत सरकार द्वारा चांदी के सिक्के का विमोचन*

*- आचार्य श्री देह में होकर भी विदेह थे, लोक में होकर भी आलौकिक थे

*- स्वदेशी को जीवन का संस्कार बनाएं*

राजनांदगांव 27 जनवरी 2026। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज चन्द्रगिरि तीर्थक्षेत्र डोंगरगढ़ के विद्यासागरोदय समाधि स्थल में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के द्वितीय समाधि स्मृति महामहोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने समाधि स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम से 210 डाक लिफाफे का विमोचन, भारत सरकार द्वारा चांदी के सिक्के का विमोचन किया। उन्होंने आचार्य विद्यासागर संग्रहालय का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया तथा पौधरोपण किया।
केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज का स्मरण करने पर करूणा से भरा हृदय और मुस्कुराते हाथों से उनका आशीष देना याद आ जाता है। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ की धरा पर आकर मैं धन्य हो गया। आज यहां आकर मन में दो भाव आ रहे हंै कि काश यहां आकर मुझे बोलने का नहीं बल्कि उनको सुनने का अवसर मिलता। आज यहां डोंगरगढ़ में उनके बिना सूना महसूस हो रहा है, लेकिन दूसरी तरफ यह भाव भी महसूस हो रहा है कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की उपस्थिति का अहसास हर जगह हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी जन्म का उत्सव मनाते हैं, लेकिन मृत्यु का उत्सव मनाने वाले मौत को जीत जाते है। जैन परंपरा में समाधि की परंपरा को आत्मसात किया गया है। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज वर्तमान में होकर भी वर्धमान थे, देह में होकर भी विदेह थे, लोक में होकर भी अलौकिक थे। शिष्यों के लिए साध्य होकर भी साधन थे। जागृति और मोक्ष का मार्ग भी थे। उन्होंने कहा कि वह जहां भी जाकर चर्तुमास करते वह स्थल तीर्थ हो जाता। जिस शिला पर उनके चरण पड़ते वह पूज्य हो जाता और जिस पर कृपा की दृष्टि होती वह कृतार्थ हो जाता। हमारे देश में हजारों वर्षों का इतिहास रहा है, जिनमें वेद, ऋचाओं की रचना हुई है। सत्य एक है लेकिन विद्वानों ने अलग-अलग तरीके से इसकी व्याख्या की है।
केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की वाणी में सत्यता, तेज और ओज था और उनकी बुद्धि में सरस्वती विराजती थी। उन्होंने हिन्दी, संस्कृत एवं कन्नड़ में विभिन्न ग्रंथ लिखे। उनके द्वारा रचित मूक माटी ग्रंथ प्रेरक है। वे एक चलते-फिरते तीर्थ स्थान रहे और सैकड़ों ऋषि-मुनियों ने उनसे शिक्षा ली। उनके त्याग की यह पराकाष्ठा थी कि भौतिक साधनों का त्याग किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दिखाए हुए मार्ग पर चले। उन्होंने कहा कि जिसने स्वयं को जीता वह वीर है और जिसने दूसरों को जीता वह महावीर है। हमें जैनत्व को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सृष्टि की वेदना को दृष्टि की ओर मोडऩा जैनत्व है। उन्होंने कहा कि अपनी भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन, स्वदेशी को अपनाने, राजभाषा हिन्दी के सम्मान के संवर्धन की जरूरत है। हमारे देश की प्रतिभाओं का विदेशों में पलायन नहीं होना चाहिए। जैन समाज ने राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दिया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डोंगरगढ़ अद्भूत स्थान है। यहां एक ओर चंद्रगिरि जैन तीर्थ स्थल है तो दूसरी ओर माँ बम्लेश्वरी का मंदिर है, तो वहीं प्रज्ञागिरि में बौद्ध तीर्थ स्थल है। यहां तीन मार्गों का संगम है।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के द्वितीय समाधि स्मृति महामहोत्सव के अवसर पर यहां आने का सौभाग्य मिला है। उनका एक पल यदि हम अपने जीवन में उतार लें तो हमारा जीवन सार्थक हो जाएगा। आने वाले समय में यह स्थान जैनियों के लिए तीर्थ स्थान के रूप में विकसित होगा। आचार्य विद्यासागर जी महाराज की सोच के अनुरूप यहां सेवा एवं ज्ञान के लिए कार्य किया जा रहा है। यहां पढ़ाने वाले शिक्षक वेतन नहीं लेते जो एक अनुपम उदाहरण है। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डे, विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, श्री संजय बडज़ात्या, श्री मनीष जैन, श्री अशोक जैन एवं जनप्रतिनिधि तथा जैन समाज के प्रबुद्धजन, स्कूली बच्चे व नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ का इतिहास तथा पुलिस अधीक्षक  अंकिता शर्मा ने छत्तीसगढ़ पर्यटन किताब उन्हें भेंट की। भारत सरकार द्वारा विद्यासागर जी महाराज जी के प्रारंभ किए गए मूक माटी ट्रेन को प्रतीक स्वरूप प्रदर्शित किया गया। प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ डोंगरगढ़ के बच्चों ने आत्मनिर्भर भारत प्राचीन गौरव… गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पूज्य मुनि द्वारा रचित सचित्र पुस्तक संस्कृति शासनाचार्य एवं लोक्कोत्तर महापुरूष का अलौकिक दर्शन तथा सांसद श्री गिरिधर गमांग तथा डॉ. कर्नल दस द्वारा रचित लॉस्ट जैन ट्राईब्स ऑफ ट्रीकलिंगा का अनावरण किया गया।

  • Related Posts

    कृषि महाविद्यालय कुनकुरी में कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 का आयोजन 23 से 25 मार्च तक प्रगतिशील किसान संजीता एक्का पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से बनाए आय के नए स्त्रोत

     जशपुरनगर 18 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में जिले की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। जशपुर जिले के ग्राम सोगड़ा…

    Read more

    गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी लाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा 100 रुपये प्रोत्साहन राशि – कलेक्टर श्री व्यास मातृ शिशु मृत्यु दर रोकने संस्थागत प्रसव को दे बढ़ावा, अस्पताल में हो शत प्रतिशत प्रसव कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज