Ro no D15139/23

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी एवं ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने ओंकारेश्वर में किया फ्लोटिंग सोलर परियोजना का निरीक्षण

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की
भोपाल । केन्द्रीय मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना मध्यप्रदेश की प्रथम, देश की सबसे बड़ी तथा विश्व की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं में से एक है।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति हो रही है। इस क्षेत्र में भारत विश्व गुरु बन रहा है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में स्थित फ्लोटिंग सोलर प्लांट से अभी 278 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री जोशी ने कहा कि प्रोजेक्ट से दिल्ली मेट्रो को भी बिजली देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक अनोखा प्रोजेक्ट है और देश में अन्य जगह पर यह प्रोजेक्ट लगाये जायेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश में इस क्षेत्र में 90 गीगावॉट की संभावना है और इसको बढ़ावा देने के लिए पूर्ण प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विशेषज्ञों को यहाँ आकर देखना चाहिए और जहां संभावना है वहां इस तरह के प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करना चाहिए। जिससे अत्यधिक मात्रा में बिजली का उत्पादन हो सके। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावॉट और 2047 तक 1800 गीगावॉट बिजली का उत्पादन करना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। अपतटीय पवन, ज्वारीय ऊर्जा,भू-तापीय ऊर्जा आदि के क्षेत्र में भी कार्य किया जा रहा है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का निर्माण मध्यप्रदेश को विश्वपटल पर नवाचार एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में स्थापित करेगा।
केन्द्रीय मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा ओंकार से देश की जनता की सुख, समृद्धि एवं तरक्की की कामना की। इसके अलावा उन्होंने ममलेश्वर मंदिर में दर्शन कर जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, ए.सी.एस. श्री मनु श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौडा़ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फोर लेन बनने से बदलेगी इटारसी-बैतूल क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किमी लंबा टाइगर कॉरिडोर बनेगा फोर लेन केन्द्र सरकार ने फोर लेन निर्माण के लिए मंजूर किए 758 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?