Ro no D15139/23

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के कलोल में 194 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

पिछली सरकार के समय विकास कार्य करवाने में बहुत मुश्किलें आती थी, मगर अब मोदी जी के नेतृत्व में विकास के कार्य आसानी से हो जाते हैं
नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कलोल में 194 करोड़ रूपये की लागत से कुल 19 विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण और 8 कार्यों का भूमिपूजन किया।
अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय छोटे-छोटे विकास कार्यों को कराने के लिए भी खासी मेहनत करनी पड़ती थी लेकिन आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 194 करोड़ रूपये के विकास कार्य एक ही दिन में और एक ही क्षेत्र में आसानी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कई जगह अंडरपास बनाकर रास्तों को छोटा करने का काम किया गया है। हर गांव में स्कूल की जर्जर इमारतों को तोड़कर नई कक्षाएं बनवाई गई हैं। इसके साथ ही, कलोल और साणंद को जोड़कर छह लेन का बड़ा रास्ता बनाने के काम का भी भूमि पूजन हुआ है।
अमित शाह ने कहा कि गांधीनगर तालुका के तहत हर गांव की गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक लड्डू बांटने, आंगनवाडी की लड़कियों को नये कपड़े देने और भजनमंडलियों को भजन के साधन देने के कार्य हुए है। उन्होंने कहा कि यहां ये विकास कार्य इसीलिए संभव हो सके हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उनकी पार्टी की सरकार लंबे समय से यहां काम कर रही है। शाह ने कहा कि विकास की यह नई संस्कृति नरेन्द्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए शुरू की थी।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश की जनता से जो कहा, उसे कर दिखाया। अयोध्या में भव्य राममंदिर बनाने का कार्य मोदी जी ने किया। उन्होंने कहा कि इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को उखाड़ फेंकने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। गुजरात के पुत्र श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 05 अगस्त, 2019 के दिन कश्मीर से धारा 370 हटा दी। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के इस निर्णय से दुनिया में संदेश गया कि भारत की जनता के लिए भारत माता का सम्मान सर्वोच्च है। कश्मीर के जिस लाल चौक पर तिरंगा लहराने के लिए सेना की सुरक्षा की ज़रूरत पड़ती थी, आज वहां शांति से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभा यात्रा निकलती है। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 80 लाख पर्यटकों ने कश्मीर की यात्रा की और वहां के कुदरती सौंदर्य का लुत्फ उठाया। देशभर में यह परिवर्तन प्रधानमंत्री मोदी जी के कर्मठ, सतत, जागृत और संवेदनशील नेतृत्व के कारण संभव हुआ है।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और 2027 में हम निश्चित रूप से तीसरे नंबर पर पहुँच जायेंगे। उन्होंने कहा कि 2047 में देश की आज़ादी की शताब्दी तक हम भारत को पूर्ण विकसित और विश्व में हर क्षेत्र में सर्वप्रथम बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। श्री शाह ने कहा कि आज गुजरात सहित पूरे भारत में आमूलचूल परिवर्तन हो रहे है। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जिस विकास यात्रा को शुरू किया था, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल जी ने उसी गति से उस यात्रा को जारी रखा है।

  • Related Posts

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत दुनिया के सबसे विविध पर्यटन स्थलों में शामिल है. हिमालय से लेकर समुद्र तटों तक, रेगिस्तान से लेकर वर्षावनों तक और प्राचीन विरासत से लेकर आध्यात्मिक स्थलों तक- देश…

    Read more

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    बीजेपी के नेशनल स्पोकपर्सन शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. टीवी डिबेट में बीजेपी का पक्ष मजबूती से रखने वाले पूनावाला…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ