Ro no D15139/23

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गोधरा में गोविंद गुरु विश्वविद्यालय में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया

प्रधानमंत्री मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय उनके द्वारा किए गए प्रयासों के फलस्वरूप श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय की स्थापना हुई

गोविंद गुरु जी द्वारा अंग्रेजों के खिलाफ किए गए संघर्ष ने मानगढ़ को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान दिलाया 

नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के गोधरा में विंजोल स्थित श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज साणंद विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और वृक्षारोपण किया और Gujarat Industrial Development Corporation (GIDC) के उद्योगपतियों के साथ संवाद किया। गृह मंत्री ने साणंद के जुवाल में प्राथमिक विद्यालय, अड़रोड़ा सेवा सहकारी मंडली के नवनिर्मित परिसर और फांगडी गांव में पंचायतघर का उद्घाटन भी किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आज का दिन पंचमहल के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने महान गोविंद गुरु जी के नाम पर गुजरात में विश्वविद्यालय स्थापित करने और इसे देश के युवाओं, विशेषकर आदिवासी युवाओं, के लिए प्रेरणा स्थल बनाने के प्रयास किए थे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले महान व्यक्तित्व गोविंद गुरु जी के नाम पर गुजरात में 2015 में विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी और आज 125 करोड़ रुपये की लागत से खेल केंद्र तथा अन्य गतिविधियों सहित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है।

श्री अमित शाह ने कहा कि वंजारा जाति में जन्मे गोविंद गुरु जी ने ब्रिटिश शासन के दौरान एक अलग भील क्षेत्र की कल्पना की और अंग्रेजों के खिलाफ एक महान संघर्ष किया, जिसमें 1512 आदिवासी भाई-बहन शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि इस घटना ने मानगढ़ को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।

श्री अमित शाह ने कहा कि गोविंद गुरु जी द्वारा किसानों के कल्याण के लिए चलाया गया आंदोलन आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए युवाओं तथा बच्चों को इस लक्ष्य के प्रति कटिबद्ध रहना होगा।

  • Related Posts

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: कोलकाता. मालदा में एसआइआर प्रक्रिया के विरोध के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाये जाने और हिंसा के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने जांच तेज…

    Read more

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    INS Trikand in Tanzania: ईरान में पिछले 28 फरवरी से जंग चल रही है. इसकी वजह से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी जैसे हालात हैं. इसने पूरी दुनिया में तेल और गैस…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….