Ro no D15139/23

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने पटना में योग दिवस समारोह में भागीदारी की, नागरिकों से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया

पंचायती राज मंत्रालय ने सिविल सेवा अधिकारी संस्थान, नई दिल्ली में योग प्रदर्शन का आयोजन किया
नई दिल्ली । केंद्रीय पंचायती राज और मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई-2025) के अवसर पर बिहार के पटना में खुदा बख्श ओरिएंटल लाइब्रेरी में योग सत्र में भागीदारी की। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की और इस महत्वपूर्ण अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय पंचायती राज और मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी उत्तर प्रदेश के आगरा किला परिसर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में सम्मिलित हुए ।
पंचायती राज मंत्रालय ने इस वर्ष की विषयवस्तु “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप “योग संगम” के अंतर्गत सिविल सेवा अधिकारी संस्थान (सीएसओआई) लॉन, कस्तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्ली में योग प्रदर्शन सत्र आयोजित किया। इस सत्र में पंचायती राज सचिव श्री विवेक भारद्वाज, पंचायती राज मंत्रालय के अपर सचिव श्री सुशील कुमार लोहानी तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भागीदारी की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए सामुदायिक भागीदारी का नेतृत्व करने के लिए ग्राम प्रधानों को पत्र के बाद, देश भर में पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समारोहों में सक्रिय रूप से भागीदारी की।

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!