Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ के स्टॉप डायरिया अभियान की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की सराहना

रायपुर, 29 जून 2025/

छत्तीसगढ़ में चल रहे स्टॉप डायरिया अभियान 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सराहा है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण और शहरी समुदायों तक निवारक देखभाल, जागरूकता अभियान और आवश्यक उपचार पहुंचाकर बच्चों को दस्त रोगों से बचाने में मजबूत कदम उठा रहा है।

यह अभियान, जो 16 जून से 31 जुलाई 2025 तक संचालित हो रहा है, 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों में दस्त से होने वाली मृत्यु को रोकने और शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। महासमुंद जिले में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से इसकी शुरुआत की गई थी। अभियान के तहत मितानिनों द्वारा घर-घर जाकर ओआरएस पैकेट और जिंक गोलियां वितरित की जा रही हैं, साथ ही ओआरएस घोल बनाने की विधि और हाथ धोने की सही प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “छत्तीसगढ़ का स्टॉप डायरिया अभियान बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। यह अभियान न केवल जागरूकता फैला रहा है, बल्कि त्वरित उपचार के माध्यम से बच्चों की जान बचा रहा है।”

जिला और विकासखंड स्तर पर गठित मॉनिटरिंग टीमें स्वास्थ्य संस्थानों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं। सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के लिए ओआरएस और जिंक का उपयोग करें और स्वच्छता पर ध्यान दें।

यह अभियान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है, जो बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय मंत्रालय के सहयोग को दर्शाता है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन

      बाजे गाजे के साथ लड्डुओं से तौलकर विभिन्न समाजों एवं संगठनों ने उप मुख्यमंत्री का किया सम्मान *यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सरकार की बड़ी पहल बिजली बिल समाधान योजना से धमतरी के हजारों परिवारों को मिली आर्थिक आजादी

    ​ ​रायपुर 06 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….