Ro no D15139/23

संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित किये

नई दिल्ली । भारतीय वन सेवा की दिनांक 25/05/2025 को आयोजित (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 में निम्नलिखित रोल नंबर वाले सफल अभ्यर्थियों ने भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2025 में शामिल होने की अर्हता प्राप्त की है।

इन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा के नियमों के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण प्रदान करने/अपडेट करने के लिए विंडो (समय) प्रदान किया जाएगा:

(क) शुल्क मुक्त अभ्यर्थियों अर्थात महिला/दिव्यांग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों को छोड़कर भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2025 में शामिल होने के लिए 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

(बी) मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के लिए लेखन करने वाले (स्क्राइब विवरण), सहायक उपकरण और प्रश्न पत्र को बड़े फ़ॉन्ट में प्रस्तुत करना/अद्यतन करना होगा।

(सी) यदि अभ्यर्थी ने मैट्रिकुलेशन के बाद नाम बदला हो/या उसके मैट्रिकुलेशन या उच्च शैक्षणिक प्रमाण पत्र में दिए गए नाम मेल न खाते हों तो सीएसई-2025 ऑनलाइन आवेदन में उसके द्वारा दिए गए नाम के अनुरूप राजपत्र अधिसूचना प्रस्तुत करना होगा।

इन विवरणों को भरने और प्रस्तुत करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर विंडो 16 से 25 जून, 2025 तक खुली रहेगी।

अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 के लिए ली गई (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 के अंक, कट ऑफ अंक और उत्तर कुंजी, भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2024 और सिविल सेवा परीक्षा, 2024 की सम्पूर्ण प्रक्रिया समाप्त होने और अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।

संघ लोक सेवा आयोग का नई दिल्ली, शाहजहां रोड स्थित आयोग के धौलपुर हाउस भवन के परीक्षा हॉल के पास एक सुविधा केंद्र है। अभ्यर्थी उपर्युक्त परीक्षा के अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच सुविधा केंद्र से व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर प्राप्त कर सकते हैं।पीडीएफ फाइल देखने के लिए यहां क्लिक करें।

  • Related Posts

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    एक समझौता, तीन देश और बदलता पश्चिम एशिया. सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच मक्का में हुआ नया रक्षा समझौता ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के साथ…

    Read more

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत दुनिया के सबसे विविध पर्यटन स्थलों में शामिल है. हिमालय से लेकर समुद्र तटों तक, रेगिस्तान से लेकर वर्षावनों तक और प्राचीन विरासत से लेकर आध्यात्मिक स्थलों तक- देश…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल