Ro no D15139/23

स्वच्छता और जल संरक्षण की दिशा में ग्राम परसदा उमरिया की अनूठी पहल डी-वॉटर संरचना से स्वच्छ हुए तालाब

रायपुर, 21 मई 2026/ जिला रायपुर के विकासखंड आरंग अंतर्गत ग्राम परसदा उमरिया में स्वच्छता एवं जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। ग्राम में 6 नालियों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे तालाबों में प्रवाहित हो रहा था, जिससे तालाबों का जल प्रदूषित होने के साथ-साथ आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा था।

इस समस्या के निवारण हेतु संबंधित नालियों के अंतिम छोर पर 9 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता का डी-वॉटर निर्माण कार्य कराया गया। इस संरचना के माध्यम से नालियों से आने वाला गंदा पानी फिल्टर होकर स्वच्छ अवस्था में तालाबों तक पहुँच रहा है। इससे तालाबों का जल स्वच्छ बना हुआ है तथा ग्राम का वातावरण भी पहले की तुलना में अधिक साफ-सुथरा हो गया है।

ग्राम में किए गए इस नवाचार से न केवल जल स्रोतों का संरक्षण हुआ है, बल्कि ग्रामवासियों में स्वच्छता एवं जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। वर्तमान में ग्राम परसदा उमरिया स्वच्छ जल प्रबंधन का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर अन्य ग्रामों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है।

  • Related Posts

    धरना-प्रदर्शन एवं रैली के दौरान ज्ञापन प्राप्त करने हेतु डिप्टी कलेक्टर अधिकृत

    धमतरी, 01 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला कार्यालय परिसर धमतरी में विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों एवं आमजनों द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन, रैली एवं अनशन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले…

    Read more

    श्रद्धालुओं के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, 108 कलशों से हुआ दिव्य महाअभिषेक

    रायपुर (IMNB NEWS AGENCY) देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के गायत्री नगर, शंकर नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन