Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में मिला नवीनीकृत राशन कार्ड, सीता वेक के चेहरे पर लौटी मुस्कान

*गांव में ही हुआ समस्या का समाधान, अब हर महीने मिलेगा राशन का लाभ*

रायपुर, 21 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम लोगों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। इस अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले के गांवों और नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़ेपनेड़ा की निवासी सीता वेक भी सुशासन तिहार से लाभान्वित हुई हैं।

लंबे समय से राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं होने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सुशासन तिहार शिविर की जानकारी मिलने पर उन्होंने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या से संबंधित आवेदन दिया। शिविर में अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका प्राथमिकता श्रेणी का नवीनीकृत राशन कार्ड जारी कर दिया।

राशन कार्ड मिलने के बाद सीता वेक ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब उनके परिवार को शासन की योजना के तहत प्रतिमाह 35 किलो चावल, 1 किलो शक्कर, 2 किलो चना और 2 किलो गुड़ मिलेगा। इससे परिवार को खाद्यान्न की चिंता से राहत मिलेगी और घरेलू खर्च में भी मदद मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए बहुत उपयोगी पहल साबित हो रहा है। अब लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि गांव में ही त्वरित समाधान मिल रहा है।

सीता वेक की यह कहानी बताती है कि शासन की योजनाएं अब अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान