Ro no D15139/23

मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत जल संरक्षण की अनूठी पहल

ग्राम पंचायतों में 125 संरचनाओं का निर्माण, भू-जल स्तर में वृद्धि की दिशा में बड़ा कदम


अम्बिकापुर 29 जून 2025/
 जिले में मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत जल संरक्षण और भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर और जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में मनरेगा योजना के तहत जल संवर्धन के लिए विभिन्न संरचनाओं का निर्माण तेज गति से जारी है।

जनपद पंचायत उदयपुर के पांच पंचायतों में पलका, फुलचूही, रिखी, ललाती और केसमा इस महाभियान का केंद्र बनी हैं। यहां पहाड़ी ढलानों पर कुल 125 संरचनाएं बनाई जा रही हैं, जिनमें स्ट्रेगर ट्रेंच, कंटूर ट्रेंच, वाटर एब्जॉरप्शन ट्रेंच, लूज बोल्डर चेक डैम, गली प्लग और डबरी शामिल हैं। इन संरचनाओं का मुख्य उद्देश्य बरसात के मौसम में नालों के माध्यम से बहकर व्यर्थ जाने वाले पानी को रोकना और उसे धरती में समाहित कर भू-जल स्तर को बढ़ाना है।

GIS तकनीक से वैज्ञानिक प्लानिंग
इन कार्यों की योजना बनाने और कार्यान्वयन में आधुनिक GIS तकनीक (जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम) का उपयोग किया जा रहा है। GIS तकनीक की मदद से रिज टू वैली (पहाड़ी की चोटी से घाटी तक) सिद्धांत पर आधारित स्ट्रक्चर्स की प्लानिंग की गई है ताकि बारिश का पानी व्यवस्थित तरीके से संरचनाओं में एकत्र हो और अधिकतम जल संचयन हो सके।

मिट्टी कटाव पर भी लगेगा अंकुश
पूर्व में इन क्षेत्रों में वर्षाजल के बहाव से बड़े पैमाने पर मिट्टी कटाव की समस्या उत्पन्न होती थी। अब इन संरचनाओं के निर्माण से न केवल जल संरक्षण होगा बल्कि मिट्टी कटाव की समस्या पर भी स्थायी समाधान मिलेगा। इन संरचनाओं से नालों का बहाव धीमा होगा और पानी धीरे-धीरे भूमि में रिसकर भू-जल भंडार को समृद्ध करेगा।

ग्रामीणों में उत्साह, प्रशासन को धन्यवाद

इस महाभियान से ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य उनके गांवों की जल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इन कार्यों से आने वाले वर्षों में सिंचाई, पीने के पानी और पर्यावरण संरक्षण में बड़े बदलाव दिखेंगे।

प्रशासन की प्राथमिकताः जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने मार्गदर्शन में मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत जिले में जल संरक्षण की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यह अभियान जिले में जल संकट दूर करने में मील का पत्थर साबित हो। जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण जनसहभागिता से किया जा रहा है ताकि लोगों में भी जल के प्रति जागरूकता बढ़े और वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

  • Related Posts

    अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अंतरराज्यीय लेवल की मदिरा जप्त

      अम्बिकापुर 03 मार्च 2026/ जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त…

    Read more

    पक्के घर की सौगात और बोनस की खुशियां, इस बार किसान झुन्ना सिंह की होली होगी खास पक्का आवास बनकर तैयार, धान की बोनस राशि से घर में चढ़ेगा खुशियों का रंग

      अम्बिकापुर 03 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से सरगुजा जिले के वनांचल क्षेत्रों में खुशहाली की नई बयार बह रही है। जिले के लखनपुर…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी