Ro no D15139/23

राष्ट्रीय गौरव एवं एकता के संदेश के साथ निकाला गया ‘यूनिटी मार्च’*

युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को जानने की जरूरत: सांसद श्री नाग*
*कांकेर सहित आसपास के ग्रामों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा की गई पैदल यात्रा*
  देश के लौहपुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय में युनिटी मार्च का आयोजन किया गया, जिसके तहत कांकेर नगर और आसपास के ग्रामों में जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों, स्वयंसेवी संगठनों और अधिकारी कर्मचारियों ने पैदल यात्रा की। यह मार्च आज सुबह 09 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 01 बजे नरहरदेव खेल मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग और कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने हाथों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा लेकर यूनिटी मार्च में हिस्सा लिया और पैदल यात्रा की। इस दौरान जगह-जगह मार्च में शामिल लोगों का स्वागत किया गया।
गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में मार्च के प्रारंभ में सांसद श्री नाग ने संबोधित करते हुए कहा कि देशवासियों को एकता के पथ पर सदैव साथ रहना होगा और भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प भी तभी पूरा होगा जब प्रत्येक नागरिक कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहेगा। श्री नाग ने लौहपुरुष सरदार पटेल के व्यक्तित्व और ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को सरदार पटेल का देश के प्रति अतुलनीय योगदान को कभी भूलना नहीं चाहिए, बल्कि सदैव याद रखने की जरूरत है। साथ ही यह भी कहा कि सरदार पटेल के अखंड भारत के सपने को आगे ले जाने जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर है। इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित जनों को स्वदेशी अपनाने और नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की शपथ भी दिलाई।
उद्बोधन के पश्चात पदयात्रा प्रारंभ हुई जो ग्राम अर्जुनी–भीरावाही– खपरापारा– अलबेलापारा– पुराना बस स्टैंड, ऊपर नीचे रोड के बाद घड़ी चौक– अंबेडकर चौक से होते हुए पुनः घड़ी चौक पहुंची और अंततः नरहरदेव पीएम   शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के डोम में समापन हुआ। मार्च के दौरान मार्ग में शहीदों को प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इनमें बस्तर के महान क्रांतिकारी गुंडाधूर, संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर, शहीद शिव कुमार एवं शहीद राजेंद्र नाविक की प्रतिमाएं शामिल थीं। साथ ही एक पेड़ मां के नाम के तहत विभिन्न जगहों पर पौध रोपण भी किया। सांसद  नाग एवं विधायक   नेताम ने ग्राम अर्जुनी, भीरावाही एवं अलबेलापारा में आयोजित मंचीय कार्यक्रमों में भी ग्रामीणों को संबोधित कर सरदार पटेल के योगदान के बारे में अवगत कराया। कांकेर विधायक   नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। आज जिस उत्साह के साथ युवाओं ने यूनिटी मार्च में हिस्सा लिया, वह इस बात का प्रमाण है कि कांकेर की युवा शक्ति जागरूक, संगठित और देशहित के लिए सदैव तैयार हैं। उन्होंने सामाजिक सद्भाव और परस्पर सौहार्द्रता बनाए रखने की अपील करते हुए अपने गांव और शहर को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने की बात कही। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों, नागरिकों के अलावा विभिन्न विभागों अधिकारी कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नरहरदेव स्कूल के डोम में यूनिटी मार्च के समापन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण विद्यार्थियों के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष   भरत मटियारा,नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष   अरुण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष   तारा ठाकुर,   महेश जैन, कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ   हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर  अरुण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी, रेडक्रॉस तथा पुलिस बल के जवान सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां