Ro no D15139/23

यूपी के सीएम ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की, धार्मिक पर्वों को हुए अधिकारियों को सर्तकता बरतने के दिए निर्देश

इन पशुओं की कुर्बानी, खुले में मांस की बिक्री पर लगी रोक… योगी की सख्‍त हिदायत, बकरीद से पहले अलर्ट
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी धार्मिक पर्वों को देखते हुए कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक रहेगी और गंगा दशहरा पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। जून में लगातार आ रहे धार्मिक पर्वों को देखते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले दिन सांप्रदायिक सौहार्द और शांति के लिहाज़ से बेहद संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 जून को गंगा दशहरा, 7 जून को बकरीद और 24 जून को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा है।
सीएम ने चेतावनी दी कि बकरीद के अवसर पर किसी भी प्रतिबंधित पशु- जैसे गाय, नीलगाय या ऊंट- की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। जिलों में तयशुदा स्थानों पर ही कुर्बानी की अनुमति होगी। अगर तय स्थानों के बाहर कुर्बानी की जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। आस्था का सम्मान ज़रूरी है, लेकिन कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी विवाद की स्थिति में ‘तहरीर’ का इंतजार न करें, बल्कि तत्काल कार्रवाई करें ताकि हालात बिगड़ने न पाएं।
अवैध स्लॉटर हाउस पर रोक लगाने सीएम ने दिए निर्देश
लॉ एंड ऑर्डर की इस बैठक में मुख्य सचिव मनोज सिंह, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर, रेंज और जिले के अफसर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। सीएम योगी ने अवैध स्लॉटर हाउस पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए और कहा कि वैध स्लॉटर हाउस में भी निर्धारित संख्या से अधिक पशु न रखे जाएं। खुले में मांस की बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
इसके अलावा गंगा दशहरा के अवसर पर 4 जून को स्वच्छता अभियान चलाने और 5 जून की शाम को गंगा घाटों पर विशेष आरती कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित एजेंसियों जैसे गोताखोरों, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को अलर्ट पर रहने को कहा।

  • Related Posts

    झारखंड में 4 से 8 अप्रैल तक आंधी-पानी और बिजली गिरने की संभावना, येलो अलर्ट जारी

    Jharkhand Weather Alert: झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और नमी के कारण 4 अप्रैल से…

    Read more

    10 अप्रैल को सीएम नीतीश लेंगे राज्यसभा की शपथ, नई सरकार के लिए होंगी ताबड़तोड़ बैठकें

    Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नई सरकार को लेकर हलचल तेज होने वाली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य की शपथ लेंगे. इसके लिए वे 9…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?