Ro no D15139/23

22 किलोमीटर लंबे मुख्य जिला मार्ग के उन्नयन से ग्रामीण अंचल में आएगी विकास की नई गति

₹65 करोड़ से अधिक की लागत से कुरूद क्षेत्र में सड़कों का सुदृढ़ीकरण कार्य जारी

आवागमन होगा और सुगम, व्यापार व राजस्व में वृद्धि की संभावना

धमतरी । जिला धमतरी के विकासखंड कुरूद अंतर्गत कुरमातराई, भेण्ड्रा, कोर्रा, जुगदेही, सिलौटी एवं सेमरा मार्ग (मुख्य जिला मार्ग) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को लेकर निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा इस 22.00 कि.मी. लंबे मार्ग के लिए राशि ₹6512.84 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दिनांक 31 दिसंबर 2024 को प्रदान की गई थी।

उक्त कार्य का कार्यादेश मई 2025 को संबंधित फ़र्म को जारी किया गया है। कार्य की निर्धारित अवधि 18 माह रखी गई है। परियोजना के अंतर्गत 67 नग पुल-पुलिया का निर्माण, नाली निर्माण तथा सम्पूर्ण मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा ।

निर्माण संस्था द्वारा कार्य का प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक 2118 मीटर नाली एवं 12 नग पुल-पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि इंबेकमेंट कार्य प्रगतिपर है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मापदण्डों के पालन हेतु विभागीय अधिकारी एवं उप अभियंता लगातार सामग्री की जांच एवं परीक्षण कर रहे हैं।

इस मार्ग से बड़े पैमाने पर रेत परिवहन किया जाता है, जिससे शासन को राजस्व प्राप्ति में भी वृद्धि होगी। मार्ग के पूर्ण होने से दुर्ग एवं धमतरी जिले के बीच आवागमन सुगम होगा तथा ग्राम कुरमातराई, भेण्ड्रा, कोर्रा, जुगदेही, सिलौटी और सेमरा सहित आसपास के ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों में नई गति मिलेगी।

उच्च अधिकारियों ने निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा भी कार्य का नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग के निर्देश जारी किए गए हैं।

इससे न केवल क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करेगी, बल्कि ग्रामीण अंचल के संपूर्ण सामाजिक-आर्थिक विकास में भी मील का पत्थर सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान