
अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में शनिवार को गोली लगने से मारे गए एलेक्स प्रेट्टी के परिवार ने इस घटना को लेकर गहरा दुख और गुस्सा जताया है. परिवार ने एक बयान जारी कर कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर से जो बातें कही जा रही हैं, वे सच्चाई से दूर हैं. परिवार का कहना है कि उनके बेटे के बारे में जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे गलत हैं और इससे उन्हें बहुत तकलीफ पहुंची है.
परिवार का आरोप- एलेक्स निहत्थे थे, हाथ में सिर्फ फोन था
परिवार ने साफ कहा है कि एलेक्स प्रेट्टी के पास कोई हथियार नहीं था. उनके मुताबिक, एलेक्स के दाहिने हाथ में सिर्फ मोबाइल फोन था और बायां हाथ खाली था. परिवार ने बताया कि एलेक्स उस वक्त एक महिला को बचाने की कोशिश कर रहे थे, जिसे एजेंटों ने जमीन पर गिरा दिया था. इसी दौरान एलेक्स पर पेपर स्प्रे किया गया







