नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण  

रायपुर, 10 जनवरी 2023/ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने जनसम्पर्क भ्रमण के दौरान रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग के ग्राम गनौद में धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।   डॉ. डहरिया ने वहां पर किसानों से समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी का जायजा लिया और किसानों को भुगतान के बारे में सहकारी समिति में मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली। सहकारी समिति के अधिकारियों ने बताया कि समिति में अब तक करीब 44 हजार 255 क्विंटल धान खरीदी गई है तथा किसानों को 7 करोड़ 8 लाख 45 हजार रूपए की भुगतान ऑनलाइन कर दिया गया है। समिति के अधिकारियों ने जानकारी दी कि उपार्जन केन्द्र से अब तक मिलर्स द्वारा 38 हजार 400 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। धान खरीदी हेतु पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है और धान खरीदी सुचारू ढंग से की जा रही है। मंत्री डॉ. डहरिया ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े यह सुनिश्चित करें। किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Related Posts

सुकमा के ग्रामीणों ने पहली बार राजधानी का किया भ्रमण, विधानसभा कार्यवाही देखकर हुए उत्साहित

*स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे युवा: पहली बार देखा रेलवे स्टेशन, विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम* रायपुर, 18 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से की सौजन्य भेंट रायपुर 18 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *