Ro no D15139/23

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025, मतदान सामग्री का वितरण 10 फरवरी को प्रातः 10 बजे से

अम्बिकापुर 09 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। जिले में सफलता पूर्वक मतदान सुनिश्चित करने के लिए 10 फरवरी को प्रातः 10 बजे से मतदान समाग्री का वितरण किया जाएगा। जिसमें नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में नगर पंचायत लखनपुर के लिए सामुदायिक भवन में  नगर पंचायत सीतापुर के लिए तहसील कार्यालय प्रांगण में निर्धारित समय में 10 बजे से मतदान समाग्रियों का वितरण किया जाएगा। जिसमें अम्बिकापुर नगर निगम के 143 मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 27 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है। इसी तरह सीतापुर नगर पंचायत के 15 मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 4 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है। लखनपुर नगर पंचायत के लिए 15 मतदान केंद्रों में पीठासीन एवं मतदान दलों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 4 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है। पीठासीन एवं मतदान दलों के अधिकारी कर्मचारियों को निर्धारित समय में उपस्थित होकर मतदान सामग्री प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि नगर पालिका निगम अम्बिकापुर में 121454  मतदाता हैं, जिससे पुरुष की संख्या 59644 है, महिलाओं की संख्या 61800 है, और थर्ड जेंडर की संख्या 10 हैं। वहीं लखनपुर नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या 5692 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 2696 है, महिलाओं की संख्या 2996 हैं, नगर पंचायत सीतापुर में मतदाताओं की संख्या 7131 है, जिसमें पुरुष की संख्या 3451 और महिलाओं की संख्या 3680 हैं।
  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?