Ro no D15139/23

नगरीय निकाय आम निर्वाचन: ईव्हीएम का किया गया प्रथम चरण का रैंडमाइजेशन

कांकेर । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के तहत नगरीय निकाय के तहत आज सुबह 11.30 बजे ईव्हीएम मशीनों के प्रथम चरण का रैंडमाइजेशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ऑनलाइन रैण्डमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक मारबल ने बताया कि नगरीय निकाय आम निर्वाचन के दौरान उपलब्ध ईव्हीएम मशीन की बैलेट युनिट और कंट्रोल युनिट की संख्यात्मक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में ईव्हीएम के कुल 166-166 कंट्रोल और बैलट युनिट का रैण्डमाइजेशन उपरांत उपलब्ध हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका परिषद कांकेर के 21 मतदान केन्द्रों के लिए ईव्हीएम की कंट्रोल व बैलट युनिट 46-46 तथा नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और नगर पंचायत पखांजूर के 15-15 मतदान केन्द्रों के लिए 30-30 कंट्रोल और बैलट युनिट का रैण्डमाइजेशन आज सम्पन्न हुआ। यानी जिले में नगरपालिका और नगर पंचायतों के कुल 81 मतदान केन्द्रों के लिए इव्हीएम की 166-166 कंट्रोल और बैलट युनिट का रैण्डमाइजेशन आज सम्पन्न हुआ। इसके इस दौरान उपस्थित अभ्यर्थियों को रैंडमाइजेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विभागों के लिए 11 हजार 470 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी* *जीएसटी 2.0 से आम जनता को राहत, कर राजस्व में भी रिकॉर्ड वृद्धि* *पंजीयन विभाग…

    Read more

    मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए 50 हजार 537 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : श्री रामविचार नेताम* *“संकल्प” से ही हासिल करेंगे विकास की सिद्धि* *मत्स्य बीज उत्पादन में…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये