Ro no D15139/23

बारिश के मौसम में पीलिया से बचाव के लिए स्वच्छ पानी और भोजन का करें उपयोग

दूषित पानी एवं अस्वच्छ खान-पान से बचें, लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में कराएं जांच

धमतरी, 10 अगस्त 2026/ मानसून के दौरान जलस्रोतों के दूषित होने और अस्वच्छता के कारण पीलिया सहित विभिन्न जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से स्वच्छ पेयजल एवं सुरक्षित भोजन का उपयोग करने तथा व्यक्तिगत और आसपास की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

पीलिया से बचाव के लिए केवल सुरक्षित एवं स्वच्छ पानी का सेवन करें। आवश्यकता होने पर पानी को अच्छी तरह उबालकर ठंडा करने के बाद उपयोग करें। पेयजल को हमेशा ढककर रखें और भोजन बनाने अथवा खाने से पहले साबुन से हाथ अच्छी तरह धोएं। खुले में रखे खाद्य पदार्थ, कटे-फटे फल, अस्वच्छ खाद्य सामग्री तथा दूषित पानी से बनी खाद्य वस्तुओं के सेवन से बचें।

घर एवं आसपास पानी का जमाव न होने दें। पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा नाली और गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करें। सार्वजनिक स्थानों पर शौच न करें और शौचालय का उपयोग करें। होटल, ठेले एवं अन्य स्थानों पर भोजन करते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

पीलिया के प्रमुख लक्षणों में आंखों एवं त्वचा का पीला पड़ना, पेशाब का रंग गहरा होना, भूख कम लगना, कमजोरी, मतली और उल्टी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा न लें, बल्कि तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श लें।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जनहित में अपील: स्वच्छ पानी पिएं, सुरक्षित भोजन करें, हाथों की स्वच्छता रखें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। जागरूकता और सावधानी अपनाकर पीलिया सहित जलजनित बीमारियों से स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात