Ro no D15139/23

Varanasi Film: भगवान राम बनकर कुंभकर्ण से लड़ेंगे महेश बाबू… एसएस राजामौली ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Varanasi Film Mahesh Babu Role: ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में फ्रांस में हुए एक फिल्म इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म के एक खास सीन में महेश बाबू भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. इतना ही नहीं, फिल्म में भगवान राम और कुंभकर्ण के बीच भव्य युद्ध भी देखने को मिलेगा. राजामौली के इस खुलासे के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

SS Rajamouli Update On Varanasi: फिल्म में और क्या होगा खास?

इवेंट के दौरान फिल्म के लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने ‘वाराणसी’ का करीब 30 मिनट का एक सीन दिखाया. उन्होंने बताया कि फिल्म में भगवान हनुमान की पूंछ पर बना रथ भी देखने को मिलेगा.

वहीं, ने कहा कि फिल्म में रामायण के देवताओं और पुरानी कहानियों के साथ-साथ आज के जमाने की साइंस और तकनीक, अंटार्कटिका की बर्फीली दुनिया, प्राकृतिक आपदाएं (जैसे बाढ़, बर्फीले तूफान और भूकंप) और कई शानदार दृश्य देखने को मिलेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि इतने बड़े एक्शन और जबरदस्त विजुअल्स के बीच फिल्म की सबसे बड़ी ताकत एक पिता और बेटे की इमोशनल कहानी होगी.

Varanasi Movie Part: एक ही पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

इवेंट के दौरान जब एसएस राजामौली से पूछा गया कि क्या ‘‘ भी कई पार्ट में रिलीज होगी, तो उन्होंने साफ कहा कि यह सिर्फ एक ही फिल्म होगी. यानी दर्शकों को इसकी पूरी कहानी देखने के लिए दूसरे या तीसरे पार्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Varanasi Cast and Release: फिल्म में कौन-कौन आएगा और कब होगी रिलीज?

‘वाराणसी’ का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान