Ro no D15139/23

‘गौरव खन्ना बच्चे चाहते हैं, लेकिन मैं उन्हें वो खुशी नहीं दे सकती’… आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

Akanksha Chamola And Gaurav Khanna Divorce Reason: आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं. ‘लॉक अप सीजन 2’ के प्रीमियर में आकांक्षा ने बताया कि वह गौरव से तलाक लेने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं. इसके बाद शो के तीसरे एपिसोड में आकांक्षा ने श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला के सामने अपने रिश्ते और तलाक की असली वजह बताई.

Akanksha Chamola Divorce Reason: आकांक्षा चमोला ने बताया क्यों ले रही हैं तलाक?

 

ने बातचीत में बताया कि वह कभी मां बनने के लिए तैयार नहीं थी. आकांक्षा ने आसान शब्दों में कहा, “जब हमारी शादी हुई थी तब मेरे अंदर मां बनने वाली भावना कभी नहीं थी. मैंने खुद को समझने की कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं इस चीज के लिए नहीं बनी हूं. पहले गौरव इस बात को समझते थे, लेकिन समय के साथ उनकी सोच बदल गई.” उन्होंने आगे कहा, “अब गौरव बच्चे चाहते हैं और मैं उन्हें वो खुशी नहीं दे सकती. मैंने उन्हें बहुत पहले ही साफ बता दिया था कि मेरे अंदर मां बनने की भावना नहीं है. जब मुझे लगा कि मैं इसके लिए बनी ही नहीं हूं, तब मैंने साफ कह दिया था कि मैं बच्चे नहीं चाहती. मैंने उनसे कहा कि अगर वह मुझे छोड़ना चाहते हैं तो मैं उन्हें नहीं रोकूंगी.”

Gaurav Khanna Kids Issue: गौरव खन्ना और बच्चों को लेकर मतभेद

आकांक्षा ने शादी और परिवार को लेकर भी अपनी सोच खुलकर रखी. उन्होंने कहा, “सच कहूं तो 99 प्रतिशत लोग शादी इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें बच्चे चाहिए होते हैं और परिवार आगे बढ़ाना होता है. इसमें गौरव गलत नहीं हैं. लेकिन मैं उन्हें ऐसी जिंदगी में बांधकर नहीं रखना चाहती जहां उनकी इच्छाएं पूरी ना हों.” आकांक्षा ने यह भी साफ कर दिया कि वह ना सिर्फ खुद बच्चा नहीं चाहतीं, बल्कि भविष्य में बच्चा गोद लेने का भी कोई प्लान नहीं रखती. उन्होंने कहा कि वह पूरी जिंदगी चाइल्ड- फ्री रहना चाहती हैं.

बिग बॉस में भी सामने आया था दर्द

गौरव खन्ना इससे पहले बिग बॉस में भी इस मुद्दे को लेकर भावुक नजर आए थे. फिनाले वीक के दौरान मीडिया इंटरैक्शन में एक रिपोर्टर ने उन पर पत्नी के बच्चे ना चाहने वाली बात को सहानुभूति कार्ड की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. उस समय गौरव ने भावुक होकर कहा था कि वह बच्चों से बेहद प्यार करते हैं और शादी के बाद पिता बनना चाहते थे. लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पत्नी के फैसले का सम्मान किया. गौरव ने कहा था कि बहुत कम पति ऐसे होते हैं जो अपनी पत्नी की खुशी के लिए अपने दिल की इच्छा छोड़ देते हैं.

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ दूसरे दिन टिकी या फिसली? 50% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज…

    Read more

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार