Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्कूलों में हो रहे विविध आयोजन

– जिले के स्कूलों में मनोरंजक, ज्ञानवर्धक, रचनात्मक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
राजनांदगांव 23 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान के तहत जिले के सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों में मनोरंजक, ज्ञानवर्धक, रचनात्मक कार्यक्रमो और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों में विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से किशोरी बालिकाओं की प्रतिभा को एक नया आयाम देने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में शासकीय हाई स्कूल डिलापहरी में रंगोली बनाओ और म्यूजिकल कुर्सी दौर प्रतियोगिता, शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल हरडुवा में रंगोली प्रतियोगिता, शासकीय हाई स्कूल जंगलपुर में चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता, शासकीय हाई स्कूल हरदी चित्रकला एवं पोस्टर बनाओं प्रतियोगिता, शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल धामनसरा में रंगोली प्रतियोगिता, शासकीय हाई स्कूल बघेरा में कबडडी, कुर्सी दौड़, पोस्टर बनाओं, स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता, शासकीय हाई स्कूल अण्डी में पोस्टर बनाओं, स्लोगन, चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक 1 में किशोरी बालिकाओं और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर और आकर्षक खिलौने बनाऐ गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर मनोबल बढ़ाया गया। साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उददेश्य राज्य निर्माण की 25वीं वर्षगांठ को हर्षोउल्लाष के साथ मनाना किशोरी बालिकाओं की प्रतिभाओं को निखारना है। रजत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से शासकीय हाई स्कूल जंगलपुर में किशोरी बालिकाओं का रक्त परीक्षण कराया गया। शासकीय हाई स्कूल बघेरा में भी मेगा हेल्थ कैम्प के माध्यम से 188 लोगों का रक्त चाप, मधुमेह और हिमोग्लोबिन की जांच की गई। 25 अगस्त को शास हाई स्कूल बिल्हरी में खेलकूद स्पर्धा और पोषण संबंधी जागरूकता विशेषज्ञों के माध्यम से प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, क्षेत्र के जनप्रतिनिधीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों का सहयोग मिला। कार्यक्रम के दौरान परियोजना अधिकारी श्रीमती बिमला शर्मा, श्रीमती शिल्पा तिवारी, श्रीमती किरण श्रीवास्तव और श्रीमती कमलवती मरकाम, जिला मिशन समन्वयक श्री किशोर माहेश्वरी, जेण्डर विशेषज्ञ श्रीमती नीलम साहू, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ श्री पुकेश कुमार वर्मा, पर्यवेक्षक दिशा शिंदे, अंजु प्रभा ठाकुर, श्रीमती इंदू कपूर, अर्चना ध्रुव, पूजा दीक्षित, शबाना रहीम, इंदू कुर्रे, दुर्गा जादौन, अपूर्वा सार्वा, सूमी देवांगन, स्वाती बोरकर सहित आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

  • Related Posts

    नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन मई 2026 हेतु कार्यक्रम जारी

    राजनांदगांव 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन मई 2026 हेतु समय-अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया है। जिसके…

    Read more

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सुशासन तिहार शिविर में 4-4 लाख रूपए के सहायता राशि का चेक प्रदान किया

    – आकाशीय बिजली से मृतकों के परिजनों को मिली शीघ्र आर्थिक सहायता*   राजनांदगांव 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम