Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत आयोजित की जा रही विविध स्पर्धाएं

विजेता प्रतिभागियों को किया जा रहा पुरस्कृत
राजनांदगांव 28 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर महिलाओं को सुरक्षित, सक्षम और सशक्त बनाने एवं सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण, सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना डोंगरगढ़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूवातला एवं सुकुलदैहान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला संरक्षण अधिकारी विद्या मिश्रा द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 महिलाओं से संबंधित कानून, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताडऩा, गुड टच बैड टच की जानकारी प्रदान की गई। डीएनसी श्री कोमल प्रसाद लहरे बीएनसी श्री प्रवीण कुमार साहू द्वारा किशोरी बालिकाओं को आयरन फोलिक एसिक लेने, बालिकाओं को पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। वहीं जिला मिशन समन्वयक श्री किशोर माहेश्वरी द्वारा साईबर अपराध अंतर्गत साईबर ग्रुमिंग, साईबर स्कॉटिंग, सोशल मीडिया की सावधानियां, सोशल मीडिया के माध्यम से यौन शोषण, लैंगिक उत्पीडऩ के प्रति जागरूक किया गया। किसी भी प्रकार की साईबर ठगी के लिए 1930 में तत्काल अपनी शिकायत दर्ज करने कहा गया। इसके अलावा चाईल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, महिला हेल्प लाईन नंबर 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाईन नंबर की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, सखी सदन, सखी निकेतन के विषय में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, छोटे बच्चों की फैसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया और विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के माध्यम से पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में लगभग 130 किशोरी बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम रूवातला की सरपंच उर्मिला मांडवी, शाला की प्राचार्य श्रीमती संतोषी डड़सेना, शाला के शिक्षकगण, पर्यवेक्षक श्रीमती मोनिका सूकतेल, स्वाति बोरकार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

  • Related Posts

    जनगणना 2027 : प्रथम चरण 1 मई 2026 से प्रारंभ

    *- राष्ट्रीय प्रक्रिया सुचारू और समय पर पूर्ण करने नागरिकों से सहयोग की अपील* राजनांदगांव 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 की तैयारियाँ पूरे…

    Read more

    राष्ट्रीय कृषि मेला में सम्मिलित होने 30 उन्नत कृषकों का दल मध्यप्रदेश के रायसेन के लिए रवाना

    राजनांदगांव 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन 13 अप्रैल 2026 को मध्यप्रदेश के रायसेन में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय कृषि मेला में सम्मिलित…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब