Ro no D15139/23

गांधी जयंती एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर बलौदाबाजार वनमण्डल में विविध कार्यक्रम आयोजित

रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं सेवा पखवाड़ा 2025 के अवसर पर बलौदाबाजार वनमण्डल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर को विशेष रूप से ‘स्वच्छता दिवस’ के रूप में मनाते हुए वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार श्री धम्मशील गणवीर के निर्देशानुसार एवं अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य के नेतृत्व में प्रसिद्ध धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थल तुरतुरिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा सेवा पखवाड़ा, गांधी जयंती और वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इन विविध कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल स्वच्छता एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है, बल्कि समुदाय को पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण की दिशा में जागरूक और सहभागी बनाना भी है।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय विद्यालयों के बच्चों, वन प्रबंधन समिति तुरतुरिया के सदस्यों तथा बारनवापारा एवं कोठारी परिक्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट का निस्तारण कर साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को गांधीजी के स्वच्छता संदेश, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया।

इसी श्रृंखला में वनमण्डल के विभिन्न क्षेत्रों में भी अनेक गतिविधियां संपन्न हुईं। ग्राम सोनाखान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष, स्थानीय ग्रामीणों एवं महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान आम, अमरूद, अमलतास, अशोक और जामुन के पौधे रोपे गए। वहीं वनग्राम महकोनी में वन प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल, ग्राम प्रमुख, समिति सदस्य एवं सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त थरगांव परिक्षेत्र के अंतर्गत कुशभाटा बैरियर परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित स्थानीय समिति सदस्य और सुरक्षा श्रमिकों ने श्रमदान किया।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…