Ro no D15139/23

वंदेमातरम् 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में भी आयोजित होगें विभिन्न कार्यक्रम

जशपुरनगर 06 नवम्बर 2025/ वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर चार चरणो में ग्राम पंचायत, जनपद, जिला एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन चरणबद्ध कार्यक्रम के प्रथम चरण  07 से 14 नवंबर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण, 07 से 15 अगस्त, 2026 (हर घर तिरंगा के साथ) एवं चतुर्थ चरण 01 से 07 नवंबर 2026 (समापन सप्ताह) के साथ सम्पन्न होगा।

वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा होगा। 07 नवंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से समस्त शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संबोधन पश्चात वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा, तत्समय संपूर्ण राज्य में एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया जाना होगा। बन्दे मातरम् के बोल और चुन पोर्टल लंदकमउंजंतंउ150ण्पद में उपलब्ध है। आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी भी उक्त पोर्टल में अपलोड किया जाना है। उक्त कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार दूरदर्शन, आकाशवाणी, सोशल मीडिया, पत्र-पत्रिकाओं, रेडियो आदि माध्यम से किया जावे, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभागी शामिल हो सकें।
आयोजन हेतु विभिन्न गतिविधियां
            07 नवंबर 2025 को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य एवं स्थानीय अधिकारियों, प्रमुख हस्तियों और नागरिकों की उपस्थिति में व्यापक जनभागीदारी के साथ सभी जिलों में बड़े पैमाने पर ग्राम पंचायत स्तर से प्रदेश स्तर तक समस्त शासकीय कार्यालय समस्त्त शैक्षणिक संस्थान एवं अन्य संस्थानों पर वंदे मातरम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाये।
क्षेत्र के प्रमुख गायकों द्वारा वंदे मातरम के विभिन्न रूपांतरण प्रस्तुत करने के लिये संगीत समारोह का आयोजन एवं वंदे मातरम पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई जानी है तथा राष्ट्रीय समारोह में स्मारक, डाक टिकट और सिक्के जारी करने की फिल्म प्रदर्शन एवं वंदे मातरम पर आधारित कवि सम्मेलन, चित्रकला, रंगोली एवं प्रदर्शनी लागाए जा सकते है। समस्त कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियो वेबसाईट पर भी अपलोड किया जाना होगा। राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुरूप राज्य क्षेत्र के सभी स्कूलों के बैंड द्वारा वंदे मातरम से संबंधित संगीतमय कार्यक्रम विद्यालय, महाविद्यालयों में एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट आदि की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाना है। शैक्षणिक संस्थानों तथा विद्यालयों में वंदे मातरम को समर्पित विशेष सभाएँ, निबंध प्रतियोगिताए, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद पोस्टर निर्माण आदि गतिविधियां आयोजित किया जाना है। राज्य पुलिस बैंड सार्वजनिक स्थानों पर वंदे मातरम और देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और इन कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी किया जाना है।
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित कार्यक्रमों में वंदे मातरम प्रसंग को शामिल कर मशाल रैली का आयोजन किया जाना है। वंदे मातरम ऑडियो बूथ सार्वजनिक, निजी भागीदारी के तहत प्रदेश में वंदे मातरम ऑडियो, वीडियो बूध स्थापित कर, वंदे मातरम गायन को रिकॉर्ड करके पोर्टल पर अपलोड करने की सुविधा है। लंदकमउंजंतंउ150ण्पद पद पोर्टल में वंदे मातरम् की रिकार्ड की हुई धुन के साथ बोल की सुविधा उपलब्ध की गई है। जिसमें नागरिक अपनी आवाज में वंदे मातरम गाकर अपलोड कर सकेंगे।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल