Ro no D15139/23

किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाएगा 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26
जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान के आवक को रोकने हेतु बनाए गए 21 चेक पोस्ट
अवैध धान परिवहन होने पर नियंत्रण कक्ष का नम्बर 9244011192 या टोल फ्री नम्बर 18002333663 पर दी जा सकती है सूचना

जशपुरनगर 06 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के  निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाना है। शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान के आवक को रोकने हेतु 21 चेक पोस्ट बानए गए हैं। इन चेक पोस्ट में विपतपुर, मकरीबंधा, कस्तुरा, करडेगा, सपघरा, बगुरकेला, सुण्डरू, स्ुाखरापारा, लवाकेरा, गढवामुण्डा, माटीपहाड़ छर्रा, बनखेता, तालड़ा, पेरवाआरा, नामनी चौक, सागजोर, पीड़ी, साईटांगरटोली, डड़गांव (चौकी मनोरा), भलमण्डा, सकरडेगा शामिल है।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार 21 चेक पोस्ट पर निगरानी हेतु 03 पालियो में अधिकारी-कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। प्रत्येक चेक पोस्ट में 1 आरक्षक एवं 1 नगर सेना की भी  ड्यूटी लगायी गयी है। चेक पोस्ट से बिना अनुमति के धान लाना पाये जाने पर संबंधित अधिकारी अथवा नियंत्रण कक्ष  के नम्बर 9244011192 या टोल फ्री नम्बर 18002333663 में इसकी सूचना दी जाएगी। जिसके आधार पर नियमानुसार प्रकरण निर्मित कर कार्यवाही की जावेगी। किसी अधिकारी-कर्मचारी के स्थानांतरण होने के स्थिति में उनके स्थान पर पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी द्वारा उक्त डयूटी का सम्पादन किया जायेगा।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान