Ro no D15139/23

सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन मालिकों की बैठक सम्पन्न

वाहनों की विभिन्न श्रेणियों के लिए तय हुए दिशा-निर्देश
धमतरी, 08 जनवरी 2026/ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में भारी वाहन युनियन के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित इस बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, सीएसपी श्री अभिषेक चतुर्वेदी, जिला परिवहन अधिकारी श्री मुजाहिद खान, अन्य अधिकारी और भारी वाहन, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में भारी वाहन, बस परिचालन एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालन से संबंधित नियमों के कड़ाई से पालन पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भारी वाहनों के लिए निर्देश
बैठक में भारी वाहनों के संचालन में ओवरस्पीड एवं ओवरलोडिंग पर सख्त नियंत्रण, निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन, वाहन की नियमित फिटनेस जांच, ब्रेक, लाइट एवं रिफ्लेक्टर की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। रात्रिकालीन संचालन में विशेष सावधानी बरतने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात भी कही गई।
बस परिचालन पर विशेष फोकस
बस संचालन में गति सीमा का पालन, सुरक्षित ओवरटेकिंग, निर्धारित स्टॉपेज एवं समय-सारणी के अनुसार संचालन, चालक-परिचालकों के अनुशासित व्यवहार तथा नियमित फिटनेस जांच पर जोर दिया गया। रात्रि एवं लंबी दूरी की बसों में अतिरिक्त सावधानियां बरतने, किराया सूची को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने तथा महिला, वृद्धजन एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए निर्धारित सीटों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निःशुल्क यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने पर भी बल दिया गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालन पर नियम
ट्रैक्टर-ट्रॉली से सवारी ढोने पर पूर्ण प्रतिबंध, ओवरलोडिंग पर नियंत्रण, मुख्य मार्गों पर संचालन के नियमों का पालन, रिफ्लेक्टर, रेडियम टेप एवं लाइट की अनिवार्यता तथा रात्रिकालीन संचालन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही केवल वैध लाइसेंसधारी चालकों द्वारा ही वाहन संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की अपील की गई।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

    *4.20 किमी की बनेगी पक्की सड़क, गांवों का शहर से संपर्क होगा मजबूत* *छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के विकास के लिए कर रही कार्य– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* *गन्ना किसानों…

    Read more

    आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक-पवन कुमार ने हिंसा का रास्ता छोड़ जीवन की नई शुरुआत की

      विशेष आवास परियोजना से मिला पक्का आशियाना रायपुर, 06 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार की सरकार ने माओवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 हिंसा छोड़ मुख्यधारा से…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….